[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

एनडीए का मतलब बिहार से जंगलराज का खात्मा: अमित शाह

एनडीए का मतलब बिहार से जंगलराज का खात्मा: अमित शाह

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय से सटे हाई स्कूल मैनाटाड़ के खेल स्टेडियम ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीए प्रत्याशी समृद्ध वर्मा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोड़ी की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि नीतीश-मोदी की साझेदारी ने बिहार को “जंगल राज” से मुक्त कराया और वंशवाद की राजनीति को खत्म किया। शाह ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला।

अमित शाह ने साफ शब्दों में कहा कि लालू जी-राबड़ी जी अपने बेटे को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया जी अपने बेटे को देश का प्रधानमंत्री। लेकिन मैं लालू-राबड़ी और सोनिया जी को बता दूं कि न लालू का बेटा बिहार का सीएम बनेगा, न सोनिया का बेटा देश का पीएम।

क्योंकि बिहार में नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं और दिल्ली में नरेंद्र मोदी जी सत्ता में हैं। उन्होंने राहुल गांधी की हालिया वोटर अधिकार यात्रा पर कटाक्ष करते हुए इसे घुसपैठिया बचाओ यात्रा करार दिया।

उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों को बिहार की वोटर लिस्ट से हटाना चाहिए। ये गरीबों का राशन छीनते हैं।नौजवानों का रोजगार छीनते हैं और बिहार के सीएम चुनने का इनको कोई हक नहीं।गृह मंत्री ने पहली बार दावा किया कि अब पूरा बिहार नक्सल-मुक्त हो चुका है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय कई जिले नक्सल प्रभावित थे।इसलिए वोटिंग दोपहर 3 बजे तक होती थी। अब पहली बार पूरे बिहार में शाम 5 बजे तक मतदान होगा क्योंकि बिहार अब नक्सल-मुक्त है।

बिहार विधानसभा के 243 सीटों के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर को मतगणना होगी। उन्होंने लोगों से एनडीए प्रत्याशी समृद्ध वर्मा को बंपर वोट से जिताने की पुरजोर अपील की‌।

मौके पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ,सांसद डॉ संजय जयसवाल, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकलाल श्रीवास्तव, जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा, दीपक मिश्रा, मुकेश मिश्रा ,शैलेश कुशवाहा, मदन पटेल संजय पटेल ,प्रभु कुशवाहा आदि मौजूद रहें।

Check Also
Close