[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
Viral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

बजरंग वाहिनी जिला प्रमुख बने नितेश सिंह यादव

चंदौली / चकिया - अखिल भारतीय बजरंग वाहिनी के जिला प्रमुख बने नितेश सिंह यादव उर्फ राजेश ये नियुक्तियाँ राष्ट्रीय प्रमुख अरविंद श्रीवास्तव और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा की गई हैं।

संक्षेप: Chandauli News – अखिल भारतीय बजरंग वाहिनी के राष्ट्रीय प्रमुख अरविंद श्रीवास्तव ने नितेश सिंह यादव को चंदौली जिला का प्रमुख मनोनीत किया। संगठन के सदस्यों ने खुशी जताई। जिला प्रमुख ने बताया कि जल्द ही जिला टीम का विस्तार…

अखिल भारतीय बजरंग वाहिनी के राष्ट्रीय प्रमुख अरविंद श्रीवास्तव ने चकिया गांव तिलौरी निवासी नितेश सिंह यादव को चंदौली का जिला प्रमुख मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर संगठन के सदस्यों ने खुशी जताई है। मनोनीत जिला प्रमुख ने बताया कि शीघ्र ही जिला टीम का विस्तार कर संगठन के उच्च पदाधिकारियों को सूची भेज दी जाएगी। इससे पहले अखिल भारतीय बजरंग वाहिनी जिला शाखा चन्दौली की बैठक राष्ट्रीय प्रमुख अरविंद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। जिसमे संगठन के विस्तार के साथ-साथ जनकल्याण, गौ रक्षा, नारी रक्षा, सनातन धर्म कि रक्षा और भारत माता के मान सम्मान और राष्ट्रवाद को स्थापित करने के विषय में चर्चा हुई। इस बैठक में संगठन को पूरे चंदौली में बूथ लेबल तक गठित करने की रणनीति पर विचार विमर्श के साथ साथ संकल्प लिया गया। इस दौरान संगठन के अरविंद श्रीवास्तव राष्ट्रीय प्रमुख, पंडित प्रदीप उपाध्याय प्रदेश उप प्रमुख उत्तर प्रदेश, श्री अनिल कुमार सिंह राष्ट्रीय उप प्रमुख, श्री विकास श्रीवास्तव राष्ट्रीय उप प्रमुख, श्री प्रदीप कुमार सिंहा राष्ट्रीय संगठन मंत्री उपस्थित रहे।

Check Also
Close