[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 4 बाइक, 26.4 लीटर नेपाली शराब और 4 मोबाइल बरामद, 5 गिरफ्तारसोनो पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 16 वाहनों से 40 हजार रुपए जुर्माना वसूला सोनो पुलिस ने एक हत्यारोपी को किया गिरफ्तार , चार अभियुक्तों के घर चिपकाया ईस्तेहारअंजबित सिंह महाविद्यालय में बॉटनी विभाग का उन्मुखीकरण कार्यक्रम, प्राचार्य ने नियमित कक्षा और अनुशासन पर दिया जोरAICYA ने बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का किया विस्तार, 13 नए पदाधिकारियों की नियुक्तिपुलिस ने महिला शिकायतकर्ता को ही बना दिया बलि का बकरापुलिस ने महिला शिकायतकर्ता को ही बना दिया बलि का बकरापुलिस ने महिला शिकायतकर्ता को ही बना दिया बलि का बकराजनता दरबार में दिखा त्वरित न्याय, जमुई डीएम नवीन के फैसलों से बढ़ा लोगों का भरोसानई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. खालिद अनवर का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की रही बड़ी भागीदारी
बिहारराज्यरोहतास

सूर्यपुरा में हृदया हेरिटेज स्कूल के बच्चो ने निकाला मतदाता जागरूकता रैली। सीडीपीओ प्रतीक्षा दुबे ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सूर्यपुरा में हृदया हेरिटेज स्कूल के बच्चो ने निकाला मतदाता जागरूकता रैली। सीडीपीओ प्रतीक्षा दुबे ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास): प्रखंड के कल्याणी गांव में स्थित देव पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित हृदया हेरिटेज स्कूल के बच्चों ने मतदाता जागरुकता रैली निकाल कर समूचे बाजार में भ्रमण कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।जिसका नेतृत्व चैरिटेबल के निदेशक उदय शंकर पांडे कर रहे थे।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुभव कुमार पांडे ने बताया कि मतदाता जागरूकता रैली में शामिल बच्चों को स्थानीय प्रखंड की सीडीपीओ प्रतीक्षा दूबे ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

हृदया हेरिटेज स्कूल के बच्चो ने मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़े नारों को मतदान रैली के माध्यम से सूर्यपुरा प्रखंड के हर घर तक पहुंचाया।

स्कूल के प्रिंसिपल और ट्रस्ट के निदेशक ने कहा कि मतदान करना सब का अधिकार है.

भारत का मताधिकार हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

सभी नागरिक से निवेदन किया कि 11 नवंबर 2025 को अपना अपना मतदान अवश्य करें।

मौके पर शिक्षक मनोज सिंह, रंजीत पांडे, नूरशीद खान, फैज अली, हरिओम सिंह, हर्षित पांडे के साथ ही स्थानीय प्रखंड कार्यालय के नाजिर, बड़ा बाबू एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Check Also
Close