[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

ट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,पूर्वी चम्पारण के लिए गौरव का क्षण— भारतीय निर्वाचन आयोग के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में 1 सदस्य के रूप में जिले के मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार भी ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय दौरे में शामिल होंगे।हर घर से निकलेगा अफसर: पूर्वी चंपारण में शिक्षा की नई क्रांति का आगाज
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

शिकारगंज की ऐतिहासिक धरती पर उमड़ा अभूतपूर्व जनसैलाब, पवन सिंह ने किया जनता से एनडीए के पक्ष में मतदान की अपील

शिकारगंज की ऐतिहासिक धरती पर उमड़ा अभूतपूर्व जनसैलाब, पवन सिंह ने किया जनता से एनडीए के पक्ष में मतदान की अपील

शिकारगंज की सभा में पवन सिंह और लाल बाबू प्रसाद गुप्ता ने भर दिया नया जोश

मोतिहारी पताही प्रखंड संवाददाता सचिन कुमार की रिपोर्ट 

मोतिहारी: चिरैया विधानसभा क्षेत्र के चिरैया प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय खेल मैदान, शिकारगंज की धरती शुक्रवार को अभूतपूर्व जनसैलाब की साक्षी बनी, जब भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक एवं पावर स्टार पवन सिंह ने एनडीए प्रत्याशी विधायक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

सुबह से ही मैदान में चारों ओर से उमड़ी भीड़ और जनता का उत्साह यह दर्शा रहा था कि चिरैया की जनता एक बार फिर विकास और सुशासन के पक्ष में एकजुट है। सभा में पहुँचने पर विधायक श्री लाल बाबू प्रसाद गुप्ता ने पवन सिंह जी का पारंपरिक तरीके से स्वागत-अभिनंदन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चिरैया की यह भूमि आज एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी है। जनसमूह का यह अभूतपूर्व समर्थन मेरे लिए नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विकासशील सोच और एनडीए सरकार के कार्यों में जनता के विश्वास का प्रतीक है।

विधायक ने आगे कहा कि बीते वर्षों में चिरैया में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, कृषि और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि चिरैया के हर गाँव तक विकास पहुँचे, हर घर में सुविधा और सुरक्षा की भावना सशक्त हो।

यह केवल राजनीति नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का संकल्प है सभा को संबोधित करते हुए भोजपुरी गायक पवन सिंह ने कहा कि चिरैया की जनता का यह उत्साह बताता है कि लोग विकास, राष्ट्रवाद और स्थिर शासन के पक्ष में हैं।

उन्होंने जनता जनार्दन से अपील की कि 14 नवम्बर को क्रम संख्या 02 पर कमल का बटन दबाकर एनडीए उम्मीदवार लाल बाबू प्रसाद गुप्ता जी को विजयी बनाएं, ताकि चिरैया में विकास की यह रफ्तार और तेज हो सके।

जनसभा में उपस्थित हजारों लोगों ने “कमल खिलाना है, विकास लाना है” के नारों से मैदान गूंजा दिया। ग्रामीण इलाकों से आए कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवाओं ने जोश और एकजुटता के साथ एनडीए के समर्थन में अपना संकल्प दोहराया।

सभा के अंत में विधायक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता ने सभी आगंतुकों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मीडिया बंधुओं का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि चिरैया की जनता ने जो स्नेह और आशीर्वाद दिया है, वह मेरे लिए अमूल्य पूँजी है। मैं वचन देता हूँ कि इस विश्वास की रक्षा करते हुए चिरैया के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा।

Check Also
Close