[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भाकपा माले ने मनाया संस्थापक महासचिव चारू मजूमदार का 54वां शहादत दिवसघोड़ासहन के सिंगरहिया गांव में बजरंग दल के तत्वावधान में हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभजैनिथ सोसल फाउंडेशन द्वारा दोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रांज मैडल से किया गया सम्मानितलू लगने से गुरहनवा के दिलीप महतो की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासाआदापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस पर हमला और शराब कांड के दो आरोपी गिरफ्तारनिर्वाचन साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, रोहतास डीडीसी ने किया उद्घाटनचोरी के दो मोटर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मोटर नेपाल में बेचने का आरोपछपरा घटना के विरोध में पकड़ीदयाल BDO ने बांधी काली पट्टी, सुरक्षा की मांगसीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान अभिषेक पटेल निलंबित,वायरल VIDEO के बाद एक्शनग्राम प्रधान पर लगा आरोप, गांव में नहीं किया कोई विकास कार्य
Crime NewsViral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

चंदौली डायल 112: पुलिसकर्मियों का तबादला, चर्चित मुख्य आरक्षी राम निहाल मऊ भेजे गए

चंदौली डायल 112 में बड़ा तबादला। चर्चित मुख्य आरक्षी राम निहाल यादव को मऊ भेजा गया। लंबे समय से तैनात कर्मियों पर प्रशासनिक सख्ती। डायल 112 की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए हुआ फेरबदल।

चंदौली डायल 112 में बड़ा फेरबदल…

चर्चित मुख्य आरक्षी राम निहाल यादव का गैर-जनपद मऊ तबादला

डायल 112 से हटाए गए लंबे समय से तैनात कर्मी

चंदौली जिले की महत्वपूर्ण डायल 112 सेवा में लंबे समय से तैनात पुलिसकर्मियों के तबादले की एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। इस क्रम में, सबसे अधिक चर्चित मुख्य आरक्षी राम निहाल यादव को गैर जनपद मऊ स्थानांतरित कर दिया गया है। गौरतलब है कि राम निहाल का तबादला एक दिन पहले ही धानापुर थाने में किया गया था, लेकिन नए आदेश के तहत उन्हें तत्काल जिले से बाहर भेज दिया गया है।

इसके अलावा 4 अन्य सिपाहियों का तबादला किया किया गया है। जिसमें नवीन कुमार को आजमगढ़ जिले में, चंद्रशेखर यादव, श्रवण कुमार और सुजीत कुमार को जौनपुर जिले में भेजा गया है।

विवादों में रहा लंबा कार्यकाल

राम निहाल यादव डायल 112 में मुंशी पद पर लंबे समय से तैनात रहे हैं। उनके कार्यकाल के दौरान ट्रांसफर-पोस्टिंग से संबंधित अनियमितताओं को लेकर कई बार आरोप भी लगे। इन आरोपों के संबंध में पूर्व में विभागीय जांचें भी हुई थीं, हालांकि उस समय कोई ठोस प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई थी।

पारदर्शिता के लिए उठाया गया कदम

पुलिस विभाग में इस अचानक हुए तबादले को प्रशासनिक सख्ती के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों के हवाले से यह खबर मिली है कि डायल 112 की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। संभावना है कि इस महत्वपूर्ण सेवा में लंबे समय से जमे अन्य कर्मियों को भी आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से हटाया जा सकता है, ताकि व्यवस्था सुचारु और पारदर्शी बनी रहे। यह कदम चंदौली पुलिस की प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Check Also
Close