[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजारकुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 20वीं वाहिनी SSB ने चलाया वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियानघोड़ासहन में घर के पीछे का खपड़ैल मकान तोड़कर चोरी, सोना-चांदी के जेवरात व ₹75 हजार नकद गायबखेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातमझाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवस
Crime NewsViral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

CDO ने छात्रों के लिए कहीं बड़ी बात, आगे बढ़ने के लिए पश्चिमी नहीं भारतीयता कल्चर जरूरी

चंदौली के सीडीओ आर जगत साईं ने SRVS स्कूल के छात्रों से कहा कि पश्चिमी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों को अपनाकर आगे बढ़ें। उन्होंने अपनी जड़ों से जुड़ने और बड़ों का सम्मान करने की सीख दी।

SRVS स्कूल मुगलसराय में CDO ने की शिरकत

सीडीओ आर जगत साईं का छात्रों को बड़ा संदेश

चंदौली जनपद के पचफेडवा मुगलसराय स्थित SRVS स्कूल में शनिवार शाम को टॉपर छात्रों के लिए पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आर जगत साईं ने किया। छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन धार्मिक, देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से किया, जिससे उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। स्कूल के डायरेक्टर छत्रबली सिंह ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।

आगे बढ़ने के लिए भारतीय संस्कार है जरूरी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीओ आर जगत साईं ने छात्रों को संबोधित करते हुए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रतिस्पर्धा आवश्यक है, लेकिन सफलता का मार्ग पश्चिमी सभ्यता की नकल करके नहीं, बल्कि अपने भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़कर ही बनाया जा सकता है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि छात्रों को अपनी परंपराओं, वेशभूषा, बोलचाल, खान-पान की संस्कृति और सबसे महत्वपूर्ण, बड़ों के प्रति सम्मान की भावना को कभी नहीं भूलना चाहिए।

अपनी ऊर्जा और क्षमता को पहचानें

सीडीओ ने छात्रों को आत्म-मूल्यांकन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा, “कभी-कभी अन्य लोगों से सीखना भी पड़ता है, इस प्रयास में हम अपने बारे में जब सौ प्रतिशत जान लेते हैं तो देखना चाहिए किस चीज़ में मैं अच्छा हूँ, किस चीज़ में मैं अच्छा नहीं हूँ और मुझे और सीखने की ज़रूरत है।” उन्होंने बताया कि जब इंसान को यह स्पष्टता मिल जाती है, तो उन्हें अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने में बहुत कम समय लगता है और वे तेज़ी से सफलता प्राप्त करते हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने पश्चिमी देशों की ओर बढ़ते आकर्षण पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने माना कि कुछ अच्छी चीजें पश्चिम की संस्कृति से सीखी जा सकती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम अपनी जड़ों को भूलकर स्वयं को समाप्त कर दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमें हमेशा अपने ट्रेडिशनल भारतीय रंग और संस्कृति को प्राथमिकता देनी चाहिए और बाकि जगहों से केवल अच्छी चीज़ें सीखकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने छात्रों से तीन मुख्य बातों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उनके अनुसार, छात्रों का एनर्जेटिक प्रदर्शन उन्हें भी दैनिक प्रशासनिक कार्यों के बीच में अच्छा महसूस कराता है।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

कार्यक्रम को सफल बनाने में SRVS स्कूल के डायरेक्टर छत्रबली सिंह, श्याम जी सिंह, सरिता सिंह सहित स्कूल के सभी स्टाफ और अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सीडीओ का यह संदेश निश्चित रूप से छात्रों को भारतीयता के गौरव के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

 

Check Also
Close