[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंतीवंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर झाझा में भव्य आयोजनबेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के 266 बच्चों ने भाग लियासारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Crime NewsViral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

न्यायालय से जारी वारंट पर फरार आरोपी राम सेवक गिरफ्तार

नौगढ़ पुलिस ने न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शनिवार को थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में की गई।

नौगढ़ पुलिस ने वांछित वारंटी को किया गिरफ्तार

वर्ष 2011 के आर्म्स एक्ट मामले में था न्यायालय से जारी NBW

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में किया जाएगा प्रस्तुत

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चल रहे वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना नौगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। नौगढ़ पुलिस ने न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शनिवार को थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राम सेवक पुत्र झुरी निवासी ग्राम अमृतपुर, थाना नौगढ़, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। उसके खिलाफ वर्ष 2011 में दर्ज मुकदमा संख्या 713/2011, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना नौगढ़  से संबंधित गैर-जमानती वारंट जारी था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) दिगंबर कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में की गई।

थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

इस गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अभय सिंह, हेड कांस्टेबल रमेश सिंह यादव शामिल रहें।

 

Check Also
Close