[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

थाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानबैरगनिया पुलिस द्वारा छापेमारी में 200 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को किया गया नष्टस्व० अनीता देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ बैरगनिया गौशाला परिसर में गौ भोजन के साथ श्रद्धा और सम्मान के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजनमौत बनकर खड़ा जर्जर पोल, सालों से डर में जी रहा है परिवारलूट कांड का महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तारचेयरमैन गौरव श्रीवास्तव चंदौली चकिया नगर के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्हें जननायक और दूरदर्शी नेता के रूप में देखा जाता है, जो चंदौली चकिया नगर के मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व को उनकी ईमानदारी, साहस और निर्णायक क्षमता के लिए सराहा जाता है।मुगलसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी: मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, बर्तन और त्रिशूल बरामद​​​​​​​सोनो पुलिस ने बेगुसराय एवं केबाली गांव के दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेलमोतिहारी डीएम द्वारा दीप प्रज्वलित कर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित कार्यक्रम/मेला का किया गया विधिवत उद्घाटन
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

पूर्वी चंपारण जिला में बढ़ते शीतलहर को देखते बढ़ाया गया शैक्षणिक कार्य, 24 दिसंबर तक बंद रहेगी विद्यालय

पूर्वी चंपारण जिला में बढ़ते शीतलहर को देखते बढ़ाया गया शैक्षणिक कार्य, 24 दिसंबर तक बंद रहेगी विद्यालय

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

जिले में प्रतिकूल मौसम के चलते 21 दिसंबर तक शैक्षणिक गतिविधियां प्रतिबंधित की गई थी। जिले में लगातार जारी ठंड एवं शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। तापमान में अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है, तथा मौसम की परिस्थितियां अभी भी अत्यंत विपरीत बनी हुई हैं, जो विशेष रूप से बच्चों एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती हैं।

इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तथा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में पूर्व में जारी आदेश की अवधि को विस्तारित किया जाना आवश्यक हो गया है।

अतः जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कोचिंग संस्थानों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियां दिनांक 24.12.2025 तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

ठंड एवं मौसम की स्थिति की निरंतर समीक्षा की जा रही है तथा परिस्थितियों के अनुरूप अग्रतर निर्णय लिया जाएगा।

आमजन से अपील है कि बच्चों एवं बुजुर्गों को अनावश्यक रूप से ठंड के संपर्क में आने से बचाएं तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

नोट: विद्यालयों में चल रही सभी प्रकार की परीक्षाओं का आयोजन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेगा।
Check Also
Close