[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

ट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,पूर्वी चम्पारण के लिए गौरव का क्षण— भारतीय निर्वाचन आयोग के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में 1 सदस्य के रूप में जिले के मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार भी ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय दौरे में शामिल होंगे।हर घर से निकलेगा अफसर: पूर्वी चंपारण में शिक्षा की नई क्रांति का आगाज
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

डॉ. प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग पूर्वी चंपारण का समीक्षात्मक बैठक हुई संपन्न

डॉ. प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग पूर्वी चंपारण का समीक्षात्मक बैठक हुई संपन्न

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी: दिनांक 24.12.2025 को उप विकास आयुक्त, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी डॉ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में शिक्षा विभाग, पूर्वी चम्पारण की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रा०शि० एवं समग्र शिक्षा, पूर्वी चम्पारण, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पी०एम०पोषण योजना, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, उप प्रबंधक तकनीकी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, सभी संभाग प्रभारी, बिहार शिक्षा पदाधिकारी आदि उपस्थित हुए।
उक्त बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिन्दुओं पर चर्चा की गयी-
1. रामानुजन टैलेन्ट सर्च परीक्षा 2025-26 में विद्यार्थियों के द्वारा रजिस्ट्रेशन में जिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए किये गये प्रयास की सराहना की गई तथा आगामी वर्षों में भी इसी प्रकार सकारात्मक प्रयास करने का निदेश दिया गया।
2. जिलान्र्तत विद्यालयों में अष्ठिापित एवं अधिष्ठापन किये जा रहे स्मार्ट क्लास एवं आई०सी०टी० लैब के संचालन की नियमित अनुश्रवण किया जाय।
3. विद्यालयों को शिक्षक उपस्थिति, छात्रोपस्थिति एवं अन्य संचालित गतिविधियों की प्रतिवेदन प्रेषित करने के उद्देश्य से उपलब्ध कराये गये टैबलेट के रजिस्ट्रेशन की स्थिति की समीक्षा की गई। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि यथाशीघ्र सभी टैबलेट का रजिस्ट्रेशन पूर्ण करा लिया जाय।
4. कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय में शत् प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित
करने का निदेश दिया गया।
5. जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण द्वारा बताया गया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाईप-3 एवं 4 में शिक्षकों के कमी के कारण उपस्थिति कम है, इसके लिए निजी संस्था फिजिक्स वाला के साथ विभाग का एक अनुबंध (MOU) हुआ है। संबंधित संस्था के द्वारा जनवरी 2026 से ऑनलाईन कक्षा संचालन किया जाएगा।
6. पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2024-25 एवं 2025-26 के लिए प्राप्त आवेदनों का ससमय सभी स्तरों से सत्यापन कराने का निदेश दिया गया।
7. पी०एम०पोषण योजनान्तर्गत अनाज के अभाव में किसी भी विद्यालय में भी मध्याहन भोजन बंद नहीं रहे, यह सुनिश्चित किया जाय।
8. निदेश दिया गया कि लाभुक आधारित योजनाओं में त्रुटिपूर्ण डाटा में विभाग द्वारा निर्धारित तिथि 31 दिसम्बर के पूर्व सभी आवश्यक सुधार कर लिया जाय।
9. असैनिक संभाग अन्तर्गत सभी योजनाओं का विभागीय नियमानुकूल कार्रवाई करते हुए ससमय कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।

Check Also
Close