[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बालु लदा दो बाइक की जप्ति के साथ दो बालु चोर गिरफ्तार, खोये हुए दो मोबाइल बरामद कर किया गया वास्तविक मालिक को सुपुर्दगुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर पदाधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण: सौरभ जोरवाललोक जनशक्ति पार्टी (R) के द्वारा कल घुमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहेब के जयंतीकुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन बना जंग का मैदान, दो कार्यरत स्टेशन मास्टर के बीच जमकर हुई मारपीटइंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर बने नितेश सिंह यादवबैरगनिया पुलिस को मिली बड़ी कमयाबी, 300 लीटर अवैध शराब नष्ट भवानीपुर, बलुआ, बलुआ गुआबरी में सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन आदर्श नहीं अभिशाप बना चकियाआलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गईअरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई
कैमूरखेलबिहारराज्य

महामुकाबला-4 प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन सफल, कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच के सौजन्य से आयोजित हुआ प्रतियोगिता

महामुकाबला-4 प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन सफल, कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच के सौजन्य से आयोजित हुआ प्रतियोगिता

रामगढ़ कैमर संवाददाता मंटू प्रसाद की रिपोर्ट

सिसौड़ा मुखिया प्रदीप के नेतृत्व में होता है हर वर्ष महामुकाबला का आयोजन

प्रखंड क्षेत्र के सूर्य मंदिर गोड़सरा पोखरा रामगढ़ के प्रांगण में नौंवी एवं दसवीं में अध्यनरत विद्यार्थियों का महा मुकाबला सह प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन सफल रहा ।

जिसमें 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस परीक्षा का आयोजन सिसौड़ा पंचायत के युवा मुखिया प्रदीप कुमार सिंह एवं महामुकाबला की टीम के द्वारा किया जाता है। महा मुकाबला 4 जो इस बार चौथी बार आयोजित किया गया।

इस इस प्रतियोगिता में कैमूर बक्सर रोहतास जिला के बच्चों ने भाग लिया कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर किया गया रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ो युवा साथी एवं शिक्षाविद तथा शिक्षक गण उपस्थित रहे यह परीक्षा बिहार बोर्ड के सिलेबस के आधार पर ली जाती है जिससे बच्चों को शेष बचे हुए समय में खुद का मूल्यांकन कर तैयारी करने का मौका मिलता है।

इस परीक्षा का उद्देश्य नवमी और दसवीं के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सशक्त बनाना प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले विद्यार्थी मोहित कुमार पिता दिनेश गुप्ता ग्राम सियरुआ को कंप्यूटर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आरुषि कुमारी पिता-हिरा सिंह ग्राम परसथुआ को साइकिल एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी पल्लवी पांडेय पिता- संतोष कुमार पांडेय ग्राम रामगढ को स्टैंड फैन तथा टॉप 10 बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस परीक्षा में इस परीक्षा की सफल आयोजन में एनसीसी के कैडेट का अहम योगदान रहा इस परीक्षा की आयोजन से नवमी और दसवीं के युवाओं में विद्यार्थियों में काफी उत्साह दिखा साथ ही है अभिभावक भी शिक्षा के क्षेत्र में इस परीक्षा को मिल का पत्थर बता रहे।


महामुकाबला की टीम में अरविंद गुरुदेव, शेषनाथ सिंह कुशवाहा, सरविन्द मौर्य, सलमान कुरैशी, आत्मा सिंह, दिलशाद हुसैन, धनंजय भारती, सुरेमन कुमार, सुमन्त बिंद, छांगुर बिंद, संजीव गुप्ता, पंकज शाक्य, दीपक सर, अली सर, शशिकांत प्रजापति, दिलशाद हुसैन, प्रिंस मौर्य, काशीनाथ सिंह, जितेंद्र प्रजापति , शैल कुमारी , रेखा कुमारी, जितेंद्र रावण एवं अन्य हैं।

Check Also
Close