[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
जमुईबिहारराज्य

जमुई: इस ठिठुरती ठंड में जिला परिषद् अध्यक्ष दुलारी देवी ने गरीब जनता पर लुटाई अपनी दुलार

जमुई: इस ठिठुरती ठंड में जिला परिषद् अध्यक्ष दुलारी देवी ने गरीब जनता पर लुटाई अपनी दुलार

जिला परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधि, गुड्डू यादव को है गरीब जनता से प्यार।

>मेरे अनमोल दर्शकों जैसा कि आपको पता है कि जिले में इन दिनों शीत लहर से जनजीवन बेहाल है। ऐसे में जिला परिषद् अध्यक्ष दुलारी देवी ने जरूरत मंद गरीबों के दर्द को समझते हुए कम्बल की सौगात देते हुए, एक तरह से संबल देने का कार्य किया।

>बता दें आपको की कार्यक्रम में झाझा के विधायक दामोदर रावत ने शिरकत करते हुए, दुलारी देवी एवम् समाज सेवी गुड्डू यादव को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

DDC, सुभाष चंद्र मंडल, ने कम्बल वितरण को लेकर कहा कि ये एक कल्याणकारी योजना गरीबों के कल्याण के लिए है।

लगभग एक हजार से ज्यादा गरीब महिला, पुरुष को कम्बल मिलने से सभी के चेहरे पर थोड़ा सकून दिखा।

गरीबों ने टोकरी भर भर कर दिए आशीर्वाद।

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

खबर विस्तार से…..

जमुई जिला परिषद कार्यालय सह आवास परिसर में जिप अध्यक्ष दुलारी देवी ने समारोह आयोजित कर एक हजार से ज्यादा जरूरतमंद भाई- बहनों के बीच कंबल का वितरण किया। गरीब और असहाय के चेहरे कंबल पाकर खिल उठे। लाभुकों ने मुक्त कंठ से जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के साथ ओहदेदारों को अखंड दुआ दी।

    विधायक दामोदर रावत ने अग्नि ज्योति प्रज्वलित कर कंबल वितरण समारोह का शुभारंभ करते हुए कहा कि जमुई जिला भीषण शीतलहर की चपेट में है। हाड़ कंपाने वाली ठंड से बचाव के लिए कंबल ही एकमात्र उपाय है।

गरीबों , असहायों और मजलूमों की सहायता करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। सरकार का उद्वेश्य अंतिम व्यक्ति तक कल्याण की किरण को पहुंचाना है।

जिला परिषद के सौजन्य से कंबल वितरण का कार्य इसी ध्येय का एक हिस्सा है। श्री रावत ने कंबल वितरण कार्य को पुनीत और पुण्य का कार्य करार देते हुए जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी की तारीफ की और उन्हें साधुवाद दिया।

       जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी ने मेहमानों और जरूरतमंदों का स्वागत करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों और असहायों की मदद करना हर सक्षम इंसान की जिम्मेवारी है।

जरूरतमंदों की सेवा ही हमारा सच्चा धर्म है। शीतलहर में गरीबों को गर्म वस्त्र उपलब्ध कराकर अगर उन्हें थोड़ी भी राहत मिलती है , तो यह जिला परिषद कार्यालय के लिए सबसे बड़ी संतुष्टि की बात होगी।

    डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सुभाष चंद्र मंडल ने कंबल वितरण को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का हिस्सा बताते हुए कहा कि असहायों को सहयोग करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने ठंड से बचाव के लिए यथोचित प्रयास किए जाने की बात कही। अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सदानंद बरनवाल ने आगत अभ्यागतों को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर उनका मान बढ़ाया।

वहीं समाजसेवी गुड्डू यादव ने धन्यवाद ज्ञापन कर अतिथियों के प्रति आभार जताया। राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने सलीके से कार्यक्रम का मंच संचालन कर इसे गरिमा प्रदान किया।

       नगर परिषद के मुख्य पार्षद मो. हलीम , जिला पार्षद अनिल कुमार साह, अभियंता मिथलेश कुमार , जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष मो. इरफान , ब्रह्मदेव रावत,स्वामी निरंजनानंद योग केंद्र के प्रधान स्वामी आत्म स्वरूप, जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोहर प्रसाद गुप्ता, अरविंद कुमार रावत, आनंद राज ,ज्योति भारती आदि लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

Check Also
Close