[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
जमुईबिहारराज्य

नए साल के मौके पर SSB ने ग्रामीणों संग मनाया जश्न, खेल करवाकर बच्चों को किया पुरस्कृत, बड़ी संख्या में ग्रामीणों को कराया भोजन

नए साल के मौके पर SSB ने ग्रामीणों संग मनाया जश्न, खेल करवाकर बच्चों को किया पुरस्कृत, बड़ी संख्या में ग्रामीणों को कराया भोजन

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई: नये साल 2026 की आगमन के शुभ उपलक्ष्य पर चरका पत्थर गांव स्थित सी० समवाय 16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों ओर बच्चों के साथ जश्न मनाया गया । इस दौरान गढ़टांड़ गांव से आये बड़ी संख्या में बच्चों ओर ग्रामीण जन शामिल थे ।

जश्न के दौरान बच्चों को खेल कुद करवाकर पुरस्कृत कर उसका हौसला अफजाई किया गया । इसके बाद तकरीबन 250 से अधिक ग्रामीणों ओर बच्चों को भरपेट भोजन कराया गया ।

कार्यक्रम की निगरानी कर रहे सी० समवाय चरका पत्थर के कंपनी कमांडर सह असिस्टेंट कमांडेंट रणधीर कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट श्री अनिल कुमार पठानिया के निर्देश पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।

इस मौके पर दर्जनों गणमान्य लोगों सहित सभी एस एस बी के जवान मौजूद थे । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एस एस बी के जवानों ने अहम भूमिका निभाई ।

Check Also
Close