[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमनश्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर के संयोजक प्रभाश बंका एंड टीम के द्वारा, आयोजित हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता।धर्म की स्थापना, अधर्म का विनाश और मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश ही श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन का मूल आधार है:– निवेदिता सिन्हाअरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंगशॉर्ट सर्किट से हेमचंद सत्तू फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक करोड़ की संपत्ति जलकर राखदावथ में पैक्स अध्यक्षों के साथ सहकारिता विभाग की विशेष बैठक, डाटा सत्यापन और कंप्यूटरीकरण पर जोरनहर में गंभीर कटाव को लेकर सिंचाई विभाग में सौंपा आवेदन, शीघ्र मरम्मत की मांगजहरीले सर्प के डसने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी बच्ची की हालत नाजुकचंदौली चकिया ब्लाक के तिलौरी गांव में आरसीसी सड़क जर्जर होने से आवागमन में परेशानी
जमुईबिहारराज्य

जमुई के बुद्धा हॉस्पिटल ने कड़ाके की ठंड में दिव्यांगजनों के बीच किया कंबल वितरण

जमुई के ​बुद्धा हॉस्पिटल ने कड़ाके की ठंड में दिव्यांगजनों के बीच किया कंबल वितरण

जमुई के लोकप्रिय SDPO सतीश सुमन ने अपने हाथों से गरीबों को ओढ़ाया कम्बल

कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे पर आई मुस्कान, क्योंकि इस ठंड ने करके रख दिया है सभी को परेशान।

डॉ R C PRASHAD एवं प्रबंधक पप्पू ने कहा गरीबों की सेवा करना हमारी पहली प्राथमिकता है।

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

​जमुई: “नर सेवा ही नारायण सेवा है” के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए आज जमुई शहर के बोधवन तालाब स्थित बुद्धा हॉस्पिटल में दिव्यांगजनों के लिए कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमुई के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सतीश सुमन उपस्थित रहे।
​कड़ाके की ठंड को देखते हुए, एसडीपीओ, सतीश सुमन ने अपने हाथों से बड़ी संख्या में उपस्थित दिव्यांगजनों को कंबल ओढ़ाकर उन्हें राहत पहुंचाई।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा के साथ-साथ समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों की मदद करना एक पुनीत कार्य है। बुद्धा हॉस्पिटल द्वारा दिव्यांग भाई-बहनों के लिए किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

​बुद्धा हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आर. सी. प्रसाद और प्रबंधन कर्ता श्री शशि चंद्र ‘पप्पू’ ने अतिथियों का स्वागत किया और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

​इस मौके पर दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष श्री वाल्मीकि जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में बुद्धा हॉस्पिटल के डॉ. संजय, डॉ. विवेक, डॉ. रोहित और डॉ. मिलन सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सतीश गुप्ता राजीव सिंह गगन कुमार सहित कई समाज सेवियों और शहर के प्रबुद्ध लोगों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। कंबल पाकर दिव्यांगजनों के चेहरों पर मुस्कान और संतोष का भाव देखने को मिला।

Check Also
Close