[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजारकुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 20वीं वाहिनी SSB ने चलाया वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियानघोड़ासहन में घर के पीछे का खपड़ैल मकान तोड़कर चोरी, सोना-चांदी के जेवरात व ₹75 हजार नकद गायबखेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातमझाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवस
जमुईबिहारराज्य

जमुई में कड़ाके की ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त, दीनभर छाया रहा घना कोहरा, अलाव के शहारे लोग 

जमुई में कड़ाके की ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त, दीनभर छाया रहा घना कोहरा, अलाव के शहारे लोग

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

जमुई जिले में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा ने जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है । रविवार की सुबह से ही सोनो प्रखंड क्षेत्रों के पठारी भागों ओर ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा । जिससे सामान्य गतिविधियां बाधित रही ।

सोनो प्रखंड के चारों ओर पठारी क्षेत्रों में हो रही लगातार बर्फबारी का असर ग्रामीण इलाकों तक पहुंच जाने के कारण तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है । जिस कारण दिन भर ठिठुरन बनी रही । घना कोहरा के कारण सड़कों पर रेंगने वाली वाहनों को दिन में भी हैडलाइट जलाकर धिमी गति से चलना पड़ा ।

अचानक बढ़ी ठंड से सबसे बड़ा असर एन एच 333 की सड़कों पर देखा गया । सोनो चोक , खपरिया चोक , काली पहाड़ी चोक एवं बाबा झुमराज मोड़ बटिया में लोगों को अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते देखा जा रहा है।

जमुई जिले के विभिन्न इलाकों में भी लोग जगह-जगह अलाव जलाकर राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं । चाय की दुकानों पर भी गर्म चाय की चुस्कियों के साथ ठंड से राहत पाने के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है ।

बढ़ती शितलहर को देखते हुए क्ई समाज सेवियों ने जिला प्रशासन से प्रमुख चोक चौराहों पर अलाव जलाने की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि जरुरतमंदों ओर राहगीरों को राहत मिल सके ।

ज्ञात हो कि मौसम के बदलते मिजाज से ऐसा संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर ओर अधिक बढ़ सकता है , लिहाजा प्रशासन और आम लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है ।

Check Also
Close