[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
बिहारराज्यरोहतास

कोआथ इंटरस्तरीय विद्यालय का मनाया गया 100 वा स्थापना, शिक्षक समाज का दर्पण है: – आलोक सिंह

कोआथ इंटरस्तरीय विद्यालय का मनाया गया 100 वा स्थापना, शिक्षक समाज का दर्पण है: – आलोक सिंह

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ( रोहतास): दावथ प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत कोआथ स्थित जगनारायण इंटर स्तरीय विद्यालय का 100 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे।

जिन्होंने उक्त विद्यालय के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के योगदान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। शिक्षक समाज का दर्पण होता हैं।

 कार्यक्रम से पूर्व विधायक श्री सिंह एवं काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने विद्यालय के संस्थापक जगनारायण दूबे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। वहीं भूमि दाता के परिवार अजय पाठक ने बताया की विद्यालय की स्थापना 04 जनवरी 1927 में हुई थी।

उसे समय पूरे बिहार का शिक्षा का केंद्र था यह विद्यालय । वही आचार्य बृजकिशोर पांडे ने स्व जग नारायण दुबे के आदमकद प्रतिमा के विधिवत पूजा पाठ कराया ।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

छात्रा साक्षी कुमारी ,सोनम कुमारी, अस्मिता कुमारी, जानकी कुमारी, सोनाली कुमारी ,सेजल कुमारी, काजल कुमारी ,ज्योति कुमारी ,मुस्कान कुमारी, खुशी कुमारी, रोशनी कुमारी ,शीतल कुमारी, ने नाटक में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के शिक्षक संतोष रंजन द्वारा रचित नाटक अमीरी गरीबी का मंचन किया गया। नाटक के डायरेक्टर इंटर की छात्रा गोलू कुमारी थी।

मौके पर प्राचार्य राजेश कुमार चौधरी, सतीश पाण्डेय ,लालजी पासवान, रमाकांत सिंह, अजीत कुमार, उमैर अंसारी, मकसूद आलम , कमलेश्वर सिंह,सलीम मंसूरी, प्रसून चौधरी,बिनोद कुमार, शिक्षिका आभा सिन्हा, मधु कुमारी, सुनीता कुमारी, रूबी कुमारी,सहित कई लोग मौजूद थे।

Check Also
Close