[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
अरवलबिहारराज्य

अरवल जिला पदाधिकारी द्वारा ईवीएम वेयरहाउस का किया गया निरीक्षण

अरवल जिला पदाधिकारी द्वारा ईवीएम वेयरहाउस का किया गया निरीक्षण

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस के द्वारा आज दिनांक 08 जनवरी 2025 को ईवीएम वेयरहाउस,अरवल का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य ईवीएम की सुरक्षा, रख-रखाव एवं विधि-सम्मत संधारण व्यवस्था का जायजा लेना था।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सीलिंग प्रणाली, प्रवेश–निकास पंजी, अग्निशमन व्यवस्था तथा भौतिक संरचना की बारीकी से जांच की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा एवं पारदर्शिता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नियमित निरीक्षण, समय-समय पर सुरक्षा ऑडिट एवं अभिलेखों के अद्यतन संधारण के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप सुव्यवस्थित रहें।

निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close