[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
कैमूरबिहारराज्य

श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

रामगढ़ कैमूर रामगढ़ से मंटू प्रसाद की रिपोर्ट

रामगढ़ के सामाजिक संगठन परिवर्तन चेतना मंच द्वारा प्रिय मित्र एवं साथी स्वर्गीय कुन्दन कुमार सिंह की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार को दुर्गा मंदिर धर्मशाला, रामगढ़ में संपन्न हुआ।

परिवर्तन चेतना मंच के सदस्य अनीश सिंह, *मुरली मनोहर एवं जलालुद्दीन कुरैशी ने बताया कि स्वर्गीय कुन्दन कुमार सिंह समाजसेवा के प्रति समर्पित एवं संवेदनशील व्यक्तित्व थे।

उनका असामयिक निधन संगठन एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि सभा में उनके जीवन, कार्यों और सामाजिक योगदान को भावपूर्ण ढंग से स्मरण किया गया तथा उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

सभा में यह घोषणा भी की गई कि उनके नाम से हर वर्ष एक टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा तथा उनकी स्मृति में नियमित रूप से श्रद्धांजलि सभा होती रहेगी, ताकि युवाओं के दिलों में उनकी प्रेरणादायक छवि सदैव जीवित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गौतम खरवार ने की, जबकि संचालन अशोक चौधरी एवं राधेश्याम यादव द्वारा किया गया।
मौके पर पप्पू सिंह, गौतम खरवार, अशोक चौधरी, राधेश्याम यादव, सलमान कुरैशी, भोलू जायसवाल, राहुल सिंह, मुरली तिवारी, अवनीश सिंह, रवि तिवारी , सहित अनेक नगरवासी, शुभचिंतक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Check Also
Close