[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिव-शक्ति के अटूट प्रेम का प्रतीक है हरितालिका व्रत, 14 सितंबर को मनेगा पर्वराष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भीड़, वाहन चालकों ने बड़ी संख्या में जमा किया जुर्मानाआर.सी.सेंट्रल स्कूल एजी कालोनी पटना के तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम संपन्नराष्ट्रीय लोक अदालत: ट्रैफिक चालान के एकमुश्त निपटान के लिए 24 विशेष काउंटर, मोतिहारी डीएम ने किया निरीक्षणबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मनोज सिंह यादव ने पीड़ितों की सहायता की मांगबाबा झुमराज मंदिर विकास को ले कमेटी सदस्यों ने पुर्व की भॉति जारी किया मार्च महिने का हिसाबपीएनबी आरसेटी रोहतास में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का सफल समापनदुखद खबर: पत्नी की मौत से 30 वर्षीय सोहन मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव ने पहुंचकर बंधाया ढांढसजमुई जिले की आन बान शान श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर प्रांगण में रामदास बर्णवाल की अध्यक्षता में हिसाब किताब से संबंधित हुई बैठकसिमुलतला के घने जंगल में SSB की बड़ी कार्रवाई, सुरंगनुमा ठिकाने से 3 अवैध हथियार बरामद
बिहारराज्यरोहतास

पटेल सेवा संघ ने लक्षिता चौधरी को किया सम्मानित

पटेल सेवा संघ ने लक्षिता चौधरी को किया सम्मानित

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास)। पटेल सेवा संघ के तत्वाधान में कोआथ में समान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने की। इस अवसर पर कोआथ निवासी डॉ संजीव चौधरी की पुत्री लक्षिता चौधरी को सम्मानित किया गया। जिन्होंने शतरंज की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करके देश में नाम रोशन किया है।

लक्षिता ने हाल ही में 17वीं नेशनल स्कूल चैंपियनशिप में बेहतरीन खेल दिखाया और देश के टॉप 10 खिलाड़ियों में जगह बनाई, जिससे उन्हें मार्च 2026 में होने वाले एशियाड खेलों के लिए क्वालीफाई करने का मौका मिला। अब वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

लक्षिता उत्तराखंड के ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ती हैं और रोहतास जिले के दावथ इलाके के कोआथ नगर पंचायत में रहने वाले डॉ. संजीव चौधरी की बेटी हैं।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जगतानंद चौधरी, संयोजक अभिषेक पटेल, उपाध्यक्ष रवि पटेल, अरविंद चौधरी ,महासचिव सभाचंद चौधरी, शिवमंदिर पाण्डेय, मनोज चौधरी, अरविंद पटेल, कामेश्वर चौधरी, चन्दबोस चौधरी, डॉ सुरेंद्र चौधरी, श्री नाथ सिंह, हनुमान चौधरी, विजय भास्कर पटेल, स्वामी राजेंद्र योगी, अमित पटेल, श्याम बिहारी चौधरी, सहित कई लोग मौजूद रहे।

साथ ही इस समारोह में लक्षिता चौधरी की उपलब्धियों की सराहना की गई और उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Check Also
Close