[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 4 बाइक, 26.4 लीटर नेपाली शराब और 4 मोबाइल बरामद, 5 गिरफ्तारसोनो पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 16 वाहनों से 40 हजार रुपए जुर्माना वसूला सोनो पुलिस ने एक हत्यारोपी को किया गिरफ्तार , चार अभियुक्तों के घर चिपकाया ईस्तेहारअंजबित सिंह महाविद्यालय में बॉटनी विभाग का उन्मुखीकरण कार्यक्रम, प्राचार्य ने नियमित कक्षा और अनुशासन पर दिया जोरAICYA ने बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का किया विस्तार, 13 नए पदाधिकारियों की नियुक्तिपुलिस ने महिला शिकायतकर्ता को ही बना दिया बलि का बकरापुलिस ने महिला शिकायतकर्ता को ही बना दिया बलि का बकरापुलिस ने महिला शिकायतकर्ता को ही बना दिया बलि का बकराजनता दरबार में दिखा त्वरित न्याय, जमुई डीएम नवीन के फैसलों से बढ़ा लोगों का भरोसानई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. खालिद अनवर का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की रही बड़ी भागीदारी
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

सोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

सोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

एसडीपीओ राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस जारी कर दिए जानकारी

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने सोनो थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की सुबह तकरीबन डेढ़ बजे के करीब सोनो पुलिस द्वारा चलाये गये।

वाहन चेकिंग अभियान में एक मैजिक वाहन में धान का बोरे के निचे छिपाकर ले जा रहे तकरीबन 100 कार्टून ओल्ड स्पेशल थ्री एक्स रम जिसकी मात्रा 900 लिटर को जप्त करते हुए शराब तस्कर जमुई जिले के खेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिसरा टोला गांव निवासी नित्यानंद मिसरा का 29 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार मिसरा उर्फ अरुण कुमार मिसरा को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

उन्होंने आगे बताया कि मध्य निषेध एवं राज्य स्वापक इकाई पटना से प्राप्त सुचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनो थाना की गस्ति दल द्वारा सोनो चोक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया । तभी अचानक चकाई की ओर से आ रही एक पुरानी मैजिक वाहन संख्या बी० आर० 46 जी० 9854 पुलिस को देख तेज रफ्तार से भागने का प्रयास किया , जिसे गस्ति दलों द्वारा खदेडकर पकड़ लिया गया ।

पकड़े गए मैजिक वाहन की जांच करने पर धान का बोरे के निचे छिपाकर रखा 100 कार्टून में कुल 1200 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई । बरामद शराब और मैजिक वाहन तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन को जप्त करते हुए शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है ।

वाहन जांच अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार झाझा , सोनो थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार , पुलिस अवर निरीक्षक रामपुकार महतो एवं कुंदन कुमार के अलावा सोनो थाना के चालक सिपाही ओर अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे ।

Check Also
Close