[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमनश्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर के संयोजक प्रभाश बंका एंड टीम के द्वारा, आयोजित हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता।धर्म की स्थापना, अधर्म का विनाश और मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश ही श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन का मूल आधार है:– निवेदिता सिन्हाअरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंगशॉर्ट सर्किट से हेमचंद सत्तू फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक करोड़ की संपत्ति जलकर राखदावथ में पैक्स अध्यक्षों के साथ सहकारिता विभाग की विशेष बैठक, डाटा सत्यापन और कंप्यूटरीकरण पर जोरनहर में गंभीर कटाव को लेकर सिंचाई विभाग में सौंपा आवेदन, शीघ्र मरम्मत की मांगजहरीले सर्प के डसने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी बच्ची की हालत नाजुकचंदौली चकिया ब्लाक के तिलौरी गांव में आरसीसी सड़क जर्जर होने से आवागमन में परेशानी
बिहारराज्यसीतामढ़ी

सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक 

सीतामढ़ी डीएम के अध्यक्षता में हुआ विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक

जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में आज परिचर्चा भवन में विभागीय विकास एवं समन्वय समिति की बैठक की गई।

बैठक में उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग तथा शिक्षा विभाग के साथ अन्य विभागों की बिंदु वार समीक्षा की गई। बैठक में सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी प्रतिबद्धता के साथ करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में इसके अतिरिक्त

सात निश्चय एवं सात निश्चय -2 अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम का लाभ अधिक से अधिक युवाओं तक पहुँचाने हेतु मिशन मोड में काम करने एवं प्रचार प्रसार तेज करने का निदेश दिया।

वही हर घर नल का जल के सुचारू संचालन तथा ग्रामीण एवं शहरी स्वच्छता संबंधी कार्यो में प्रगति लाने हेतु लगातार निगरानी करने का निदेश दिया।

इसके साथ ही सात निश्चय-3 के संकल्पों यथा दोगुना रोजगार- दोगुनी आय, समृद्ध उद्योग- सशक्त बिहार, कृषि में प्रगति- प्रदेश की समृद्धि, उन्नत शिक्षा-उज्जवल भविष्य, सुलभ स्वास्थ्य-सुरक्षित जीवन, मजबूत आधार-आधुनिक विस्तार तथा सबका सम्मान-जीवन आसान अंतर्गत प्रस्तावित कार्यो पर भी चर्चा की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार , एडीएम संजीव कुमार, निदेशक, डी आर डी ए, संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता सहित जिले के सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also
Close