[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बथनाहा थाना में मोटरसाइकिल चोरी कांड संख्या 37/26 का कुंडवा चैनपुर थाना ने किया उद्वेगणथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानबैरगनिया पुलिस द्वारा छापेमारी में 200 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को किया गया नष्टस्व० अनीता देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ बैरगनिया गौशाला परिसर में गौ भोजन के साथ श्रद्धा और सम्मान के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजनमौत बनकर खड़ा जर्जर पोल, सालों से डर में जी रहा है परिवारलूट कांड का महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तारचेयरमैन गौरव श्रीवास्तव चंदौली चकिया नगर के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्हें जननायक और दूरदर्शी नेता के रूप में देखा जाता है, जो चंदौली चकिया नगर के मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व को उनकी ईमानदारी, साहस और निर्णायक क्षमता के लिए सराहा जाता है।मुगलसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी: मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, बर्तन और त्रिशूल बरामद​​​​​​​सोनो पुलिस ने बेगुसराय एवं केबाली गांव के दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अरवलबिहारराज्य

स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

माय भारत अरवल , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा के द्वारा +2 रामकेवल उच्च विद्यालय रोहाई, करपी में स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

माय भारत युवा स्वयंसेवक सूरज कुमार ने अतिथियों को मोमेंटो देकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. नन्दकिशोर सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सैकड़ों प्रतिभागियों ने क्वीज प्रतियोगिता में भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में चयन समितियों द्वारा प्रथम स्थान सुहानी कुमारी, द्वितीय स्थान रितु कुमारी, तृतीय स्थान नीतु कुमारी को चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में युवाओं को बताया कि युवाओं को अपने लक्ष्य प्राप्त करने तक संघर्ष करते रहना चाहिए। इस कार्यक्रम में +2 रामकेवल उच्च विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

माय भारत युवा स्वयंसेवक सूरज कुमार ने अतिथि एवं सभी युवाओं को धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सबको बहुत-बहुत धन्यवाद।
जिला युवा अधिकारी
माय भारत अरवल

Check Also
Close