[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईनोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकन
जमुईबिहारराज्य

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्ष

जमुई जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन, निर्देशक डॉ मनोज सिन्हा बने, नेशनल ह्यूमन राइट्स के प्रमंडल अध्यक्ष

तो वहीं, ख्याति लब्ध पत्रकार, डॉ निरंजन कुमार बने प्रमंडलीय, उपाध्यक्ष।

जमुई शहर के निवासी दामोदर बर्नवाल को जिला अध्यक्ष का दिया गया दायित्व।

अब जनता के अधिकारों की होगी रक्षा। चाहे बड़ा हो या बच्चा?

बात दें आपको की डॉ मनोज सिन्हा, हर सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।

डॉ निरंजन कुमार, एक दैनिक अखबार के प्रतिष्ठित सरकारी मान्यता प्राप्त पत्रकार है। और राज्य उद्घोषक भी हैं।

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

नेशनल ह्यूमन राइट एसोसिएशन (एनएचआरए) का एक दिवसीय सम्मेलन झारखंड के तिलैया शहर स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया गया। ओहदेदारों ने सम्मेलन के दरम्यान संगठन का विस्तार करते हुए ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल जमुई के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा को मुंगेर प्रमंडल का अध्यक्ष नामित किया।

वहीं शहर के पुरानी बाजार निवासी दामोदर बरनवाल को जमुई जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई। मुंगेर प्रमंडल के उपाध्यक्ष का दायित्व डॉ.निरंजन कुमार संभालेंगे जबकि जमुई जिला उपाध्यक्ष का भार सुधीर विश्वकर्मा वहन करेंगे।

नेशनल ह्यूमन राइट एसोशिएशन के बिहार ईकाई के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शर्मा ने नव पदस्थों के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में संगठन के विस्तार से नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण में मदद मिलेगी। उन्होंने नए ओहदेदारों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

       उधर मुंगेर प्रमंडल के नव मनोनीत अध्यक्ष डॉ.मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि एनएचआरए को और अधिक ताकतवर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने संगठन के दायित्वों का खुलासा करते हुए कहा कि मानवाधिकार सुरक्षा का द्वार है। इसका मूल ध्येय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों का संरक्षण करना है। इसमें बोलने की आजादी , समानता का अधिकार आदि शामिल है।

डॉ.सिन्हा ने निष्ठा के साथ दायित्वों के निर्वहन किए जाने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि जहां भी मानव के अधिकारों का हनन होगा , वहां वे पूरी तन्मयता से परिस्थितियों का सामना करेंगे। उन्होंने अपने मनोनयन के लिए राष्ट्रीय और प्रदेश के पदस्थों के प्रति आभार जताया।

      नव मनोनीत जिलाध्यक्ष दामोदर बरनवाल ने कहा कि नेशनल ह्यूमन राइट एसोशिएशन को जमुई जिला में सक्रिय करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भी जिम्मेवारी देने के लिए नामित लोगों के प्रति सौजन्यता दिखाई।

Check Also
Close