[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

16.8 लीटर नेपाली शराब के साथ नाबालिग समेत एक गिरफ्तार, बाइक जब्त“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजारकुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 20वीं वाहिनी SSB ने चलाया वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियानघोड़ासहन में घर के पीछे का खपड़ैल मकान तोड़कर चोरी, सोना-चांदी के जेवरात व ₹75 हजार नकद गायबखेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातमझाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायल
बिहारराज्यरोहतास

तिलौथू प्रखण्ड में TLM 3.0 / PBL विज्ञान मेला का सफल आयोजन

तिलौथू प्रखण्ड में TLM 3.0 / PBL विज्ञान मेला का सफल आयोजन

रोहतास जिला ब्यूरो रोहित कुमार की रिपोर्ट 

रोहतास: तिलौथू प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 13/01/2026 को उच्च माध्यमिक विद्यालय, औरंगाबाद सरैयॉ में तिलौथू प्रखण्ड स्तरीय TLM 3.0 / PBL विज्ञान मेला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक के रूप में विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद सिंह ने अपनी कुशल भूमिका निभाई।

मेले में प्रखण्ड अंतर्गत सभी कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से चयनित प्रतिभागियों ने अपने-अपने टीएलएम (Teaching Learning Material) के माध्यम से TLM 3.0 / PBL विज्ञान मेला में उत्साहपूर्वक सहभागिता सुनिश्चित की। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत नवाचारी शिक्षण सामग्रियों ने शिक्षण-अधिगम को रोचक एवं प्रभावशाली बनाने का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक महेन्द्र प्रसाद एवं परिवर्तन विकास सचिव विनोद कुमार सिंह ने निर्णायक मंडली के रूप में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ मूल्यांकन किया। हिन्दी, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत, पर्यावरण एवं उर्दू विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम स्थान हेतु प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के नोडल प्रभारी के रूप में प्रधानाध्यापक असलम अंसारी, नन्द किशोर सिंह एवं सुनील सोनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं प्रधान शिक्षक बैकुंठ राम, अजय चरण पाल एवं नवलेश कुमार द्वारा कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता दिखाई गई।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रियेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रखण्ड के सभी संकुल संचालक एवं समन्वयक उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ी।

कार्यक्रम के अंत में प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि TLM के माध्यम से पढ़ने-पढ़ाने की प्रक्रिया अधिक रुचिकर एवं प्रभावी बनती है। इससे शिक्षक और छात्र दोनों में सीखने की अभिरुचि विकसित होती है। उन्होंने सभी शिक्षकों से इस नवाचार अभियान को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

Check Also
Close