[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

RPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,
बिहारराज्यसीतामढ़ी

मुरादपुर में निर्माणाधीन सरकारी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षा करने पहुंचे डीएम रिची पाण्डेय 

मुरादपुर में निर्माणाधीन सरकारी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षा करने पहुंचे डीएम रिची पाण्डेय

दिनांक – 14 जनवरी 2026: जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय द्वारा डुमरा प्रखंड के मुरादपुर में निर्माणाधीन सरकारी मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसा अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनहित से जुड़ा प्रोजेक्ट किसी भी सूरत में अनावश्यक विलंब का शिकार नहीं होना चाहिए।

जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं दिखाई देती है तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी का रुख सख्त रहा और उन्होंने कार्य में लापरवाही को किसी भी स्तर पर स्वीकार न करने की बात कही।

जिलाधिकारी ने संबंधित एजेंसी को निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को तीव्र गति से पूर्ण किया जाए तथा सभी कार्य निर्धारित तकनीकी विशिष्टियों एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हों। उन्होंने श्रमिकों एवं निर्माण सामग्री की संख्या में यथोचित वृद्धि करने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के क्रम में एम्बुलेंस पार्किंग की व्यवस्था, इनडोर खेल सुविधा की उपलब्धता सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं की जानकारी ली गई तथा निर्देश दिया गया कि निर्धारित अवधि के भीतर सभी भवनों का निर्माण पूर्ण किया जाए। मेडिकल कॉलेज परिसर में नर्सिंग स्कूल, गर्ल्स एवं बॉयज हॉस्टल, प्राचार्य, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई।

इस क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित एजेंसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर मेडिकल कॉलेज से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं को पीपीटी के माध्यम से देखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात सीतामढ़ी जिले के साथ-साथ आसपास के अन्य जिलों एवं नेपाल के लोगों को भी सीतामढ़ी में ही बेहतर एवं उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

मौके पर सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉक्टर जेड जावेद, डीपीएम आसित रंजन, डीपीआरओ कमल सिंह उपस्थित थे।

Check Also
Close