[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

ग्राम प्रधान अरविंद कुमार गुप्ता ग्रामवासीयों क्षेत्र वासियों और देशवासियों को 15 अगस्त पर बधाई दी एवं शुभकामनाएं दीसांप के काटने से महिला की मौत, अंधविश्वास की वजह से इलाज में हुई देरीचकिया नगर में ऐसा कोई चेयरमैन पैदा नहीं हुआ जो गौरव श्रीवास्तव चेयरमैन का टक्कर ले सकेंकायस्थों की राजनीतिक भागीदारी पर नितिन नवीन से अभिषेक सिन्हा की मुलाकात“शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मरने वालों का यही निशां होगा”भोजपुर: पीएम श्री बालकृष्ण +2 विद्यालय दुलारपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक का पदभार कौशलेश कुमार ने किया ग्रहणएम्बुलेंस से शराब तस्करी का खुलासा, 89.250 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार16.8 लीटर नेपाली शराब के साथ नाबालिग समेत एक गिरफ्तार, बाइक जब्त“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरार
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

मोतिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शराब कारोबारी समेत सात शराबी गिरफ्तार, 33 लीटर नेपाली शराब बरामद

मोतिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शराब कारोबारी समेत सात शराबी गिरफ्तार, 33 लीटर नेपाली शराब बरामद

मोतिहारी: पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आदापुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब कारोबार और सेवन के मामलों में कुल दस लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मौके से 33 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब भी बरामद की है। थानाध्यक्ष पप्पू पासवान के नेतृत्व में की गई छापेमारी में तीन शराब कारोबारियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में रामजी सिंह (पिता पथल सिंह) और बिगन मियां (पिता मुख्तार मियां), दोनों निवासी मूर्तियां, तथा राहुल कुमार (पिता प्रहलाद प्रसाद), निवासी श्यामपुर बाजार शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार राहुल कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास है और वह आदापुर थाना कांड संख्या 354/2025 में नामजद रहा है। इसके अलावा शराब सेवन के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इनमें दिलदार आलम (मूर्तियां), अवधेश राम (लक्ष्मीपुर), नंदन पासवान (बिशुनपुरवा), कमाल अंसारी (शेखबा टोला) चारों थाना आदापुर के अलावा सुरेश कुमार (गमहरिया, थाना दरपा), लाल बहादुर साह (बलुआ, थाना रामगढ़वा) तथा तबरेज अंसारी (छतबा, थाना कलैया, नेपाल) शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराब, हथियार और मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Check Also
Close