[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
बिहारराज्यरोहतास

डीएम ऑफिस की संपत्ति कुर्क करने का आदेश, न्यायालय के साथ लुका-छिपी खेल रही है: जिलाधिकारी रोहतास

डीएम ऑफिस की संपत्ति कुर्क करने का आदेश, न्यायालय के साथ लुका-छिपी खेल रही है: जिलाधिकारी रोहतास

रोहतास जिला ब्यूरो रोहित कुमार की रिपोर्ट 

सासाराम: आदेश की अवहेलना करने को जिला जज-4 अनिल कुमार की अदालत ने गंभीरता से लेते हुए डीएम कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है।

अदालत का कहना था कि आदेश की अवहेलना पर डीएम पर 23 दिसंबर 2025 को ही 10 हजार रुपए हर्जाना लगाया गया था। बावजूद इसके वे निष्पादन पर ध्यान नहीं देकर न्यायालय के साथ लुका-छिपी खेल रहे हैं।

कहा कि कुर्की आदेश तब तक जारी रहेगा, जब तक जुर्माने के साथ निर्गत राशि की वसूली नहीं हो जाती है। बताया जाता है कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर ने संजय कुमार गुप्ता के विरुद्ध केस वर्ष 2014 में दायर किया था।

इसमें वाहन दुर्घटना क्लेम केस में निर्गत राशि भुगतान कराने के लिए डीएम को निर्देशित किया गया था। कोर्ट ने नगर थाना अध्यक्ष को नाजिर को जरूरी पुलिस बल कुर्की के लिए मुहैया कराने को कहा गया है। साथ ही पूरी प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर सूचित करने को कहा है।

Check Also
Close