[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवससावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर, शिवज़ी को बेलपत्र अर्पण करने से तीन जन्मो के पापों का संघार होता है: चारों धाम मिश्रा‘ऑपरेशन विधि पालक’ के तहत स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारीसामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची ₹1100 की राशिराज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झाझा के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते 7 पदकजिला विधिज्ञ संघ, जमुई में पहली बार मनाई गई वी.वी. गिरि की 132वीं जयंतीकुंडवा चैनपुर में शराब के खिलाफ कार्रवाई, 207 लीटर नेपाली शराब जब्त; एक गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 225 किलो यूरिया जब्त; 12 वर्षीय नेपाली बालक अभिरक्षा मेंबिक्रमगंज में सावन महोत्सव सह भोज का आयोजन, रालोमो प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह हुए शामिल.
बिहारराज्यरोहतास

21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारी

21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारी

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास)। प्रखंड सह अंचल प्रशासन दावथ की ओर से आगामी 17 जनवरी से 21 जनवरी तक किसान बंधुओं के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियान चलाया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सभी पात्र किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन किया जाना है, ताकि उन्हें कृषि योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। अंचलाधिकारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों को लगान रसीद, आधार संख्या एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।

उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन शिविर सभी पंचायतों में पंचायत भवन, पंचायत सरकार भवन एवं सामुदायिक भवन में लगाए जाएंगे। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से संध्या 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इस महा अभियान को सफल बनाने के लिए अंचलाधिकारी ने सभी माननीय जिला परिषद सदस्या, प्रमुख, उप प्रमुख, सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, मीडिया बंधु एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस अभियान की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्रेशन से किसानों को भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। अधिक से अधिक किसान इस शिविर में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना से वंचित न रह जाए।

Check Also
Close