[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बालु लदा दो बाइक की जप्ति के साथ दो बालु चोर गिरफ्तार, खोये हुए दो मोबाइल बरामद कर किया गया वास्तविक मालिक को सुपुर्दगुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर पदाधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण: सौरभ जोरवाललोक जनशक्ति पार्टी (R) के द्वारा कल घुमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहेब के जयंतीकुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन बना जंग का मैदान, दो कार्यरत स्टेशन मास्टर के बीच जमकर हुई मारपीटइंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर बने नितेश सिंह यादवबैरगनिया पुलिस को मिली बड़ी कमयाबी, 300 लीटर अवैध शराब नष्ट भवानीपुर, बलुआ, बलुआ गुआबरी में सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन आदर्श नहीं अभिशाप बना चकियाआलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गईअरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई
Crime Newsबिहारराज्यसीतामढ़ी

बैरगनिया थाना एवं SSB 20वीं बटालियन के नेतृत्व में हुई संयुक्त छापेमारी, जिसमें दुकानदार सहित दो गिरफ्तार

बैरगनिया थाना एवं SSB 20वीं बटालियन के नेतृत्व में हुई संयुक्त छापेमारी, जिसमें दुकानदार सहित दो गिरफ्तार

रिपोर्ट चंदन पाठक 

सीतामढ़ी: बैरगनिया, स्थानीय पुलिस, एसएसबी 20 वी बटालियन ने शहर के कुमार मेडिसिन दवा दुकान पर संयुक्त छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरफ, इंजेक्शन, टैबलेट के साथ दुकानदार सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जिन्हें वुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।थानाध्यक्ष राहुल कुमार, एसएसबी निरीक्षक आलोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस, एसएसबी जवान सोमवार की देर शाम को शहर के शंकर मार्केट स्थित कुमार मेडिसिन दवा दुकान पर छापेमारी कर कोकास डीएस कफ सिरफ 100 एमएल की 330 बोतल, 60 एमएल के 75 बोतल, बेरी कफ सिरफ 100 एमएल के 95 बोतल, कॉडीन सिरफ 100 एमएल के 117 बोतल, फेनर्गन इंजेक्शन-795 पीस, डाइजेपाम इंजेक्शन-912 पीस, स्पाईस्मो प्रोवसिगन प्लस कैप्सूल-672 पीस,निटजोसीन 10 टैबलेट, बुप्रोनोरफीन इंजेक्शन-925 पीस को जप्त किया।

दवा दुकानदार प्रशांत कुमार के साथ ही एक खरीददार विमल कुमार सदा गौर वार्ड-6 रौतहट नेपाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया और थाना लाया गया लेकिन चूंकि औषधि निरीक्षक अशोक कुमार सूचना पर नहीं पहुँचे तो एसएसबी ने तत्काल करवाई रोकी लेकिन मंगलवार को पहुँचते ही करवाई को अंजाम देते हुए थाना में निरीक्षक श्री कुमार ने आवेदन देकर कांड दर्ज करवा दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दुकानदार सहित दोनों को कल्ह न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

Check Also
Close