[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

यात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण एवं अनुश्रवण अभियान संचालित किया जाएगा: डीएम मोतिहारी
पटनाबिहारराज्य

रेलवे टिकट के लिए लाइन में लगना छोड़िए, इस तरीके से बच्चा सकते हैं अपना समय और पैसा….

रेलवे टिकट के लिए लाइन में लगना छोड़िए, इस तरीके से बच्चा सकते हैं अपना समय और पैसा….

यात्री कृपया ध्यान दें? क्या कहा आपने? आप टिकट काउंटर जा रहें टिकट कटाने?

यदि हां? तो क्या आपको वहां कोई डिस्काउंट मिलेगा?

नहीं न? तो आप लाईन में लगना छोड़िए, समय और पैसा दोनों बचाइए? फायदा चाहिए? तो पढ़िए पूरी खबर…

बिहार राज्य संवाददाता बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

CPRO सरस्वती चन्द्र ने बताया कि…. 14 जनवरी से 14 जुलाई 2026 तक विशेष सुविधा, रेलवन ऐप से बुक करें अनारक्षित टिकट, डिजिटल पेमेंट पर मिलेगा 3% डिस्काउंट

14 जनवरी से रेलवन मोबाइल एप द्वारा पूर्व मध्‍य रेल क्षेत्राधिकार से 02 लाख से भी ज्‍यादा यात्रियों ने टिकट बुक कर यात्रा प्रारंभ की।

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवन (RailOne) मोबाइल एप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर 3% की छूट (Discount) देने का निर्णय लिया है। यह विशेष सुविधा 14 जनवरी, 2026 से प्रारंभ की गयी है और 04 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी।

आर-वालेट को छोड़कर रेलवन एप पर उपलब्ध सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों जैसे यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को इस छूट का लाभ मिलेगा।

रेलवन एप के आर-वॉलेट (R-wallet) से अनारक्षित टिकट बुक करने पर पहले से ही 3% कैशबैक बोनस मिल रहा है। यानी यात्रियों को डिजिटल भुगतान करने पर सीधी 3% छूट और आर-वालेट से भुगतान करने पर 3% कैशबैक। इस प्रकार रेलवन ऐप पर डिजिटल भुगतान द्वारा अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को लाभ सुनिश्चित होगा।

इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को डिजिटल माध्यम से टिकट खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना और नकद लेन-देन को कम करना है। इस योजना से डिजिटल टिकटिंग को व्यापक बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को अधिक सुविधा प्राप्त होगी।

रेलवन एप एक ही मंच पर आरक्षित, अनारक्षित एवं प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग, ट्रेन की लाइव लोकेशन, PNR स्टेटस, कोच पोजिशन, भोजन बुकिंग, शिकायत/सुझाव, पार्सल ट्रैकिंग जैसी सुविधाएँ प्रदान करता है।

विदित हो कि पिछले दिनों 14 जनवरी से रेलवन मोबाइल एप द्वारा पूर्व मध्‍य रेल क्षेत्राधिकार से 02 लाख से भी ज्‍यादा यात्रियों ने टिकट बुक कर यात्रा प्रारंभ की जिससे 20 लाख से ज्‍यादा का राजस्‍व पूर्व मध्‍य रेल को प्राप्‍त हुआ है ।

Check Also
Close