[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपीलसूखा नशा के विरुद्ध कार्रवाई, 86 ग्राम गांजा बरामद…
पटनाबिहारराज्य

रेलवे के TTE बाबुओं एवं RPF का बिना टिकट यात्रियों पर टूटा कहर

रेलवे के TTE बाबुओं एवं RPF का बिना टिकट यात्रियों पर टूटा कहर

Sr DCM अभिनव सिद्धार्थ एवं DCM अभिषेक तिवारी के TTE कर रहें हैं कमाल,रेल हो रही है मालामाल।

1009 बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार वालों से रेल के खजाने में गया 2 लाख 90 हजार से भी ज्यादा की रकम।

लेकिन कुछ रेल यात्री नहीं लेंगे टिकट खाई है कसम?

RPF के जवानों अधिकारियों का भी है जोर नहीं तो..

बिहार राज्य संवाददाता बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

पूर्व मध्य रेल का दानापुर मंडल उचित टिकट/प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर निरंतर सजग व कार्यरत रहता है। इस संबंध में बिना टिकट/उचित प्राधिकार के रेल यात्रा करने वालों के विरुद्ध दानापुर मंडल में निरंतर टिकट चेकिंग का कार्य सघनतापूर्वक कराया जाता रहता है।

इसी क्रम में दिनांक 19.01.2026 एवं 20.01.2026 को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, दानापुर,अभिनव सिद्धार्थ के निर्देशानुसार मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अभिषेक कुमार तिवारी एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक/टिकट जांच एवं खान-पान, प्रदीप कुमार के नेतृत्व में विभिन्न ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव लेकर सघन टिकट जाँच अभियान चलाया गया।

दानापुर मंडल के पटना-गया रेलखंड के जटडुमरी स्टेशन पर वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ की एक विशेष टिकट चेकिंग टीम बनाकर एक विशेष टिकट चेकिंग स्पेशल ट्रेन (लाल गाड़ी) के साथ एक सघन टिकट जाँच अभियान चलाया गया।

इस विशेष लाल गाड़ी टिकट चेकिंग अभियान में 1009 बिना टिकट/अनियमित टिकट वाले यात्रियों से जुर्माने के रूप में 2,90,800/- रुपए रेल राजस्व अर्जित किया गया ।

इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान के परिणामस्वरूप पटना-गया रेलखंड के सभी स्टेशनों जैसे परसा बाजार, पुनपुन घाट, जटडुमरी, तारेगना, जहानाबाद आदि टिकट काउंटरों पर यात्रियों की बढ़ी हुई भीड़ देखी गई एवं प्रत्येक स्टेशन पर टिकट बिक्री लगभग 35-40 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई ।

यात्री उचित टिकट लेकर रेल यात्रा करने के प्रति जागरूक हुए। मंडल में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के विरुद्ध चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।

“दानापुर मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर उचित श्रेणी में हीं यात्रा करें तथा भारतीय रेल की सेवाओं का लाभ उठाएं।”- अभिनव सिद्धार्थ (वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक)।

Check Also
Close