[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंतीवंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर झाझा में भव्य आयोजनबेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के 266 बच्चों ने भाग लियासारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
बिहारमुजफ्फरपुरराज्य

सेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजित

सेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में हुई आयोजित

सेक्टर स्तर की मासिक लीड इंटेलिजेंस एजेंसी(LIA ) की बैठक दिनांक 21 जनवरी 2026 को श्री एस० सुब्रमणियन, उप महानिरीक्षक, सशस्त्र सीमा बल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सशस्त्र सीमा बल सहित विभिन्न सहायक एजेंसियों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

 बैठक के दौरान पारस्परिक रुचि एवं परिचालक महत्व के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई ।सहभागी एजेंसियों के बीच समन्वय को और सुदृढ़ करने तथा खुफिया सूचनाओं के प्रभावी आदान-प्रदान पर विशेष बल दिया गया ।

बैठक में कोर एरिया में की गई बरामदगियों की अनुवर्ती कार्रवाई ,नेपाल में हालिया घटनाक्रम, सीमा संबंधी मुद्दे, धार्मिक गतिविधियां ,नेपाल में चीनी गतिविधियां, तस्करी, तृतीय देश के नागरिकों के गतिविधियों तथा मानव तस्करी जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक का उद्देश्य सीमा सुरक्षा को मजबूत करना एवं संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय को और प्रभावी बनाना रहा।

 बैठक में जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडे एवं पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी श्री अमित रंजन के साथ श्री बृजेश कुमार उप विकास आयुक्त शिवहर , श्री राकेश रंजन सहायक निदेशक डी आर आई मुजफ्फरपुर, श्री ओम प्रकाश अधीक्षक उत्पाद विभाग सीतामढ़ी,

श्री रोशन कुमार गुप्ता उप पुलिस अधीक्षक जीआरपी समस्तीपुर ,श्री गोविंद चंद्र भंडारी कमांडेंट 48 वीं बटालियन एसएसबी जयनगर ,श्री प्रफुल्ल कुमार कमांडेंट 71 वीं बटालियन एसएसबी मोतिहारी ,श्री गिरीश चंद्र पांडे कमांडेंट 20 वीं बटालियन एसएसबी सीतामढ़ी ,श्री संजीव कुमार सिंह कमांडेड 51वीं बटालियन एसएसबी उपस्थित थे।

Check Also
Close