[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

यात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण एवं अनुश्रवण अभियान संचालित किया जाएगा: डीएम मोतिहारी
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

पचपकड़ी: बेकाबू वाहन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की हुई मौ#त

पचपकड़ी: बेकाबू वाहन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की हुई मौ#त

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी: ढाका-पताही मुख्य पथ पर पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सिसवा मंगल नहर चौक के समीप बुधवार अहले सुबह बेकाबू वाहन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सिसवा मंगल गांव निवासी राजू दास के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि राजू बुधवार सुबह करीब छह बजे शौच के बाद अपनी साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान सिसवा मंगल नहर चौक के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। स्थानीय लोग और परिजन उसे इलाज के लिए ढाका अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सुचना पर पहुंच थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने शव को कब्जे में लें पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया है तथा अग्रतर कार्यवाई में जुट गई है।

Check Also
Close