[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिव-शक्ति के अटूट प्रेम का प्रतीक है हरितालिका व्रत, 14 सितंबर को मनेगा पर्वराष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भीड़, वाहन चालकों ने बड़ी संख्या में जमा किया जुर्मानाआर.सी.सेंट्रल स्कूल एजी कालोनी पटना के तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम संपन्नराष्ट्रीय लोक अदालत: ट्रैफिक चालान के एकमुश्त निपटान के लिए 24 विशेष काउंटर, मोतिहारी डीएम ने किया निरीक्षणबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मनोज सिंह यादव ने पीड़ितों की सहायता की मांगबाबा झुमराज मंदिर विकास को ले कमेटी सदस्यों ने पुर्व की भॉति जारी किया मार्च महिने का हिसाबपीएनबी आरसेटी रोहतास में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का सफल समापनदुखद खबर: पत्नी की मौत से 30 वर्षीय सोहन मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव ने पहुंचकर बंधाया ढांढसजमुई जिले की आन बान शान श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर प्रांगण में रामदास बर्णवाल की अध्यक्षता में हिसाब किताब से संबंधित हुई बैठकसिमुलतला के घने जंगल में SSB की बड़ी कार्रवाई, सुरंगनुमा ठिकाने से 3 अवैध हथियार बरामद
अरवलबिहारराज्य

अरवल पहुंचे बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. अमरदीप यादव का किंजर में जदयू नेताओं ने किया भव्य स्वागत

अरवल पहुंचे बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. अमरदीप यादव का किंजर में जदयू नेताओं ने किया भव्य स्वागत

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

बिहार सरकार के बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. अमरदीप यादव अरवल जिला अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पहुंचे। उनके आगमन पर किंजर में जनता दल (यू) के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव, जिला महासचिव सुनील सिंह, जिला प्रवक्ता चांद मलिक, जिला सचिव सनी सिंह, सचिन राजकुमार सिंह, अरविंद सिंह एवं किंजर पंचायत अध्यक्ष नाथुन पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र एवं फूल-माला पहनाकर किंजर बाजार में उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने डॉ. अमरदीप यादव के बाल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बच्चों के अधिकार और सुरक्षा को नई मजबूती मिल रही है।

डॉ. अमरदीप यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार बच्चों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सभी का सहयोग जरूरी है।

   चांद मलिक

जदयू जिला प्रवक्ता, अरवल

Check Also
Close