[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बथनाहा थाना में मोटरसाइकिल चोरी कांड संख्या 37/26 का कुंडवा चैनपुर थाना ने किया उद्वेगणथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानबैरगनिया पुलिस द्वारा छापेमारी में 200 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को किया गया नष्टस्व० अनीता देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ बैरगनिया गौशाला परिसर में गौ भोजन के साथ श्रद्धा और सम्मान के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजनमौत बनकर खड़ा जर्जर पोल, सालों से डर में जी रहा है परिवारलूट कांड का महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तारचेयरमैन गौरव श्रीवास्तव चंदौली चकिया नगर के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्हें जननायक और दूरदर्शी नेता के रूप में देखा जाता है, जो चंदौली चकिया नगर के मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व को उनकी ईमानदारी, साहस और निर्णायक क्षमता के लिए सराहा जाता है।मुगलसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी: मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, बर्तन और त्रिशूल बरामद​​​​​​​सोनो पुलिस ने बेगुसराय एवं केबाली गांव के दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुरस्कार

जदयू संगठनात्मक चुनाव को लेकर अरवल में ऐतिहासिक बैठक

जदयू संगठनात्मक चुनाव को लेकर अरवल में ऐतिहासिक बैठक

जदयू संगठनात्मक चुनाव को लेकर अरवल में ऐतिहासिक बैठक

आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को अरवल जिला अतिथि गृह में जनता दल (यूनाइटेड) के संगठनात्मक चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी राम किशोर वर्मा ने की एवं जिला पर्यवेक्षक अभिषेक पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी राम किशोर वर्मा ने कहा कि “संगठनात्मक चुनाव पार्टी की रीढ़ होते हैं। इन्हें पूरी तरह लोकतांत्रिक, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही या पक्षपात को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि 20 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव तथा 1 मार्च 2026 को जिला अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा। प्रत्येक प्रखंड में निर्वाचन पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जाएगी और नामांकन से परिणाम तक हर चरण पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि सभी कार्यकर्ताओं को समान अवसर मिल सके।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अनुशासन, संगठनात्मक मर्यादा एवं पार्टी हित को सर्वोपरि रखते हुए चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं, जिससे संगठन को मजबूत, सक्रिय और ऊर्जावान नेतृत्व प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव पार्टी को नई ऊर्जा देते हैं। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से नेतृत्व का चयन करें और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में जुट जाएं।

बैठक में जदयू पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल, जदयू अरवल प्रखंड अध्यक्ष केडी सिंह, जदयू कुर्था प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, बंसी प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर सिंह, करपी प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल, कलेर प्रखंड अध्यक्ष पिंटू निषाद सहित, जदयू जिला कार्यालय प्रभारी विजय सिंह, सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जदयू का लक्ष्य — मजबूत संगठन, सशक्त नेतृत्व और विकसित बिहार।

   चांद मलिक

जदयू जिला प्रवक्ता, अरवल

Check Also
Close