[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेत के कणों से रचा विश्व इतिहास: चंपारण के लाल मधुरेंद्र कुमार का नाम फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, नीतीश कुमार ने किया सम्मानितचहल्लुम पर्व को लेकर दावथ में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की अमन-चैन बनाए रखने की अपीलनोखा: क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता में सफल छात्रों को किया गया पुरस्कृतकरपी परियोजना के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का सफल वितरणसिमुलतला में मनाई गई प्रेमचंद जयंती, साहित्यिक संगोष्ठी में रेलकर्मियों ने साझा किए विचारमोतिहारी पुलिस की बड़ी उपलब्धि, ‘ऑपरेशन 3.0’ में बिहार में दूसरा स्थान“नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट! 15 KM इलाके में कड़ी निगरानी, नशा तस्करों पर मोतिहारी DM का बड़ा एक्शन”गेरुआ में केसरवानी कांवरिया सेवा फाउंडेशन झाझा के सेवा शिविर का भव्य शुभारंभशराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, तुरकौलिया पुलिस ने चार आरोपियों को भेजा जेलनेपाली किशोरी को गुजरात ले जाने की कोशिश नाकाम, एसएसबी की सतर्कता से मानव तस्करी की आशंका विफल
पुरस्कारपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

मोतिहारी पुलिस की बड़ी उपलब्धि, ‘ऑपरेशन 3.0’ में बिहार में दूसरा स्थान

मोतिहारी पुलिस की बड़ी उपलब्धि, ‘ऑपरेशन 3.0’ में बिहार में दूसरा स्थान

ऑर्केस्ट्रा से नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराने के अभियान में AHTU की सराहनीय सफलता

मोतिहारी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), मोतिहारी द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन 3.0’ के तहत ऑर्केस्ट्रा से नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराने के अभियान में जिले ने पूरे बिहार में दूसरा स्थान हासिल किया है।

मानव तस्करी के खिलाफ चलाए गए इस सफल अभियान के लिए विश्व मानव व्यापार दिवस के अवसर पर मोतिहारी पुलिस को सम्मानित किया गया। बिहार की अपर पुलिस महानिदेशक, कमजोर वर्ग द्वारा मोतिहारी AHTU के प्रभारी सर्वेंद्र कुमार सिन्हा एवं सब-इंस्पेक्टर नवल किशोर को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

मानव तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई

एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में AHTU टीम द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों के शोषण और मानव तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई से मानव तस्करी में संलिप्त लोगों और ऑर्केस्ट्रा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस प्रशासन के इस अभियान का उद्देश्य नाबालिग लड़कियों को तस्करों के चंगुल से सुरक्षित निकालकर उन्हें बेहतर और सुरक्षित जीवन उपलब्ध कराना है। मोतिहारी पुलिस की इस उपलब्धि की राज्य स्तर पर सराहना की गई है।

Check Also
Close