बाबा झुमराज मंदिर कमेटी सदस्यों ने जारी किया जनवरी 2026 में हुई आय व्यय का व्योरा

बाबा झुमराज मंदिर कमेटी सदस्यों ने जारी किया जनवरी 2026 में हुई आय व्यय का व्योरा
जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट
बाबा झुमराज मंदिर कमेटी सदस्यों ने पुजा करने आए सभी श्रद्धालुओं ओर दान दाताओं का आभार व्यक्त करते हुए जनवरी 2026 में हुई आय ओर व्यय का व्योरा प्रमुखता से जारी किया है ।
मंदिर की विकास के लिए श्रद्धालुओं ओर दान दाताओं द्वारा मिली सहयोग के रुप में कुल 01 लाख 58 हजार 485 रुपए की राशि प्राप्त हुई जबकि दान के रुप में कुल 27 हजार 350 रुपए प्राप्त हुए ।

इस प्रकार जनवरी माह का कुल 01 लाख 85 हजार 835 रुपए एवं पिछले माह दिसम्बर 2025 का जमा 01 लाख 13 हजार 743 रुपए की धनराशि को मिलाकर 02 लाख 99 हजार 578 रुपए की राशि से जनवरी माह में स्टील ग्रील मिस्त्री , सफाई कर्मी एवं सेवादार आदि को मिलाकर कुल 01 लाख 80 हजार 789 हजार रुपए खर्च किए गए ।
आय व्यय के व्योरे में सभी आमद ओर खर्च के बाद शेष बचा कुल 01 लाख 18 हजार 789 रुपए सुरक्षित कमेटी सदस्यों के पास रखा गया है।

कोषाध्यक्ष श्री लालू प्रसाद बरनवाल ने कहा कि मंदिर की विकास ओर बाबा झुमराज का पुजा अर्चना करने आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी कमेटी सदस्य तत्पर हैं।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ओर दान दाताओं का बाबा झुमराज के प्रति आस्था के बाद उनके द्वारा दी गई सहयोग राशि काफी सराहनीय रहा है , जिस कारण मंदिर की उत्थान कार्य निरंतर प्रगति की ओर बढ़ता जा रहा है ।




















