
अरवल शहर में भीषण जाम के समस्या को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को अरवल शहर के भीषण जाम के समाधान के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन देने के बाद रेल आंदोलन के सूत्रधार अरवल विकास मंच के अध्यक्ष मनोज सिंह यादव लोगों को संबोधित करते हुए।
चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स दुकानदार संघ के द्वारा कल यानी 23 फरवरी 2026 की बंदी जनता का समर्थन का बंदी था अरवल विकास मंच रेलवे संघर्ष समिति उसका समर्थन किया था आगे भी दुकानदार संघ का समर्थन करता रहेगा।
आज जिला प्रशासन को अरवल विकास मंच रेलवे संघर्ष समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में अरवल जिला प्रशासन को जाम से अरवल को निकालने के लिए ज्ञापन देकर जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया है।
मनोज सिंह यादव ने कहा कि सुबह 7:00 से रात्रि 9:00 बजे तक नेशनल हाईवे 139 पर ट्रकों को प्रतिबंध लगाना ही पड़ेगा, जब तक जाम का समस्या रहेगी।
अरवल त्राहिमाम के रूप में रहेगा जाम के समस्या से निजात दिलाने के लिए अगर एक सप्ताह में कोई ठोस कदम प्रशासन की ओर से नहीं उठाया गया तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मनोज सिंह यादव सूत्रधार रेल आंदोलन सह मुख्य संयोजक अध्यक्ष अरवल विकास मंच




















