[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

यात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण एवं अनुश्रवण अभियान संचालित किया जाएगा: डीएम मोतिहारी
पटनाबिहारराज्य

राज्यसभा सांसद बनने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, नया CM अगले महीने…

राज्यसभा सांसद बनने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, नया CM अगले महीने…

पटना: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया, लेकिन वे तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे।

लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, नीतीश पहले राज्यसभा के सदस्य बनेंगे, उसके बाद ही बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। यह प्रक्रिया अप्रैल महीने तक पूरी होने की संभावना है।

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर खुद लिखा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनके मन में इच्छा थी कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के दोनों सदनों के सदस्य बनें।

वे पहले विधायक, एमएलसी और लोकसभा सांसद रह चुके हैं, अब राज्यसभा सांसद बनने की बारी है।
राज्यसभा चुनाव की समय-सारिणी इस प्रकार है:
16 मार्च को मतदान होगा, परिणाम घोषित होने के बाद मौजूदा सांसदों का कार्यकाल समाप्त होगा।
अप्रैल के दूसरे सप्ताह (लगभग 10 अप्रैल) में नए सांसद शपथ लेंगे।
इसके बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे।

Check Also
Close