[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाईयात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।
देशविदेश

नेपाल चुनाव बालेन शाह की पार्टी 3 सीटों पर जीती, केपी शर्मा ओली बुरी तरह पिछड़े

नेपाल चुनाव बालेन शाह की पार्टी 3 सीटों पर जीती, केपी शर्मा ओली बुरी तरह पिछड़े

नेपाल में आम चुनाव 2026 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में बड़ा राजनीतिक उलटफेर दिख रहा है. देश के 43 निर्वाचन क्षेत्रों से आए शुरुआती नतीजों में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) ने जबरदस्त बढ़त बना ली है. चुनाव आयोग के मुताबिक पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही है, जिससे पारंपरिक दलों के लिए खतरे की घंटी बज गई है. यह चुनाव पिछले साल हुए बड़े राजनीतिक तख्तापलट के बाद हो रहा है,

जब जेन-Z के नेतृत्व वाले हिंसक प्रदर्शनों ने केपी शर्मा ओली की सरकार को गिरा दिया था. गुरुवार को हुए मतदान में करीब 60 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई.शुरुआती रुझानों के अनुसार नेपाली कांग्रेस 4 सीटों पर आगे है, जबकि CPN-UML 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

वहीं नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी केवल एक सीट पर आगे है. अन्य दल जैसे राष्ट्रिय प्रजातंत्र पार्टी, जनता समाजवादी पार्टी-नेपाल, उज्यालो नेपाल और श्रम संस्कृति पार्टी अभी तक किसी सीट पर बढ़त नहीं बना पाए हैं. इस चुनाव में कई बड़े नेता मैदान में हैं।

इनमें पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, शेर बहादुर देउबा और पुष्प कमल दहल (प्रचंड) शामिल हैं. वहीं 49 वर्षीय गगन थापा भी प्रधानमंत्री पद की दौड़ में हैं और उन्होंने लंबे समय से सत्ता में बने पुराने नेताओं की राजनीति खत्म करने का वादा किया है।

Check Also
Close