[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमनश्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर के संयोजक प्रभाश बंका एंड टीम के द्वारा, आयोजित हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता।धर्म की स्थापना, अधर्म का विनाश और मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश ही श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन का मूल आधार है:– निवेदिता सिन्हाअरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंगशॉर्ट सर्किट से हेमचंद सत्तू फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक करोड़ की संपत्ति जलकर राखदावथ में पैक्स अध्यक्षों के साथ सहकारिता विभाग की विशेष बैठक, डाटा सत्यापन और कंप्यूटरीकरण पर जोरनहर में गंभीर कटाव को लेकर सिंचाई विभाग में सौंपा आवेदन, शीघ्र मरम्मत की मांगजहरीले सर्प के डसने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी बच्ची की हालत नाजुकचंदौली चकिया ब्लाक के तिलौरी गांव में आरसीसी सड़क जर्जर होने से आवागमन में परेशानी
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

सोशल मीडिया पर रील बनाकर जल्दी प्रसिद्धि पाने की होड़ में अभिषेक को पड़ा महंगा…

सोशल मीडिया पर रील बनाकर जल्दी प्रसिद्धि पाने की होड़ में अभिषेक को पड़ा महंगा…

मोतिहारी: सोशल मीडिया पर रील बनाकर जल्दी प्रसिद्धि पाने की होड़ में एक युवक को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पानापुर धनखरैया निवासी अभिषेक कुमार को पुलिस ने शनिवार देर शाम हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि युवक पिछले कई दिनों से गांव के एक विद्यालय में जाकर शिक्षकों से अमर्यादित तरीके से बातचीत करते हुए वीडियो बना रहा था, जिससे शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा था।

आरोप है कि अभिषेक कुमार ने हरसिद्धि के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अरेराज के ट्रेनी आईएएस सह अनुमंडल पदाधिकारी से आवेदन देने के दौरान भी अभद्र व्यवहार किया।

इस दौरान वह ऊंची आवाज में बात करते हुए वीडियो बनाता रहा और बाद में उसे अपनी सोशल मीडिया आईडी से वायरल कर दिया। वीडियो में उसका आक्रामक बॉडी लैंग्वेज भी साफ दिखाई दे रहा है।

प्रशासनिक अधिकारियों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस की टीम ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट से उन वीडियो को भी डिलीट करवाया, जिनमें वह खुलेआम पुलिस और प्रशासन को चुनौती देता नजर आ रहा था।

ग्रामीणों के अनुसार अभिषेक दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी करने का दावा करता है, लेकिन वह पढ़ाई अधूरी छोड़कर गांव लौट आया है। ग्रामीणों का कहना है कि वह चर्चा में आने के लिए अपनी पढ़ाई और तैयारी को लेकर मनगढ़ंत बातें भी करता रहता है।

इस मामले में हरसिद्धि के बीडीओ गुलशन कुमार ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को संवैधानिक तरीके से आवेदन देकर शिकायत करने का अधिकार है, लेकिन कानून को हाथ में लेकर अभद्रता करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग है, जिससे समाज में अराजकता फैलती है।

वहीं पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और युवक को उकसाने वाले कथित यूट्यूबरों की भी पड़ताल की जा रही है।

Check Also
Close