[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

छापेमारी में देशी कट्टा के साथ 21 वर्षीय सुधीर कुमार को सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी एवं कुण्डवा चैनपुर थाना ने किया गिरफ्तार बिहार कैबिनेट में चार वैश्य समाज के मंत्री बनने पर समाज के नेताओं ने दी बधाईआगामी 10 मई को जमुई में होने वाली बरन महासभा की सफलता को लेकर पदाधिकारियों का जन संपर्क अभियान जोरों पर रामगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 की बदहाल स्थिति, 10 वर्षों से सड़क-नाली निर्माण की मांग अधूरीशहाबगंज पुलिस ने कोमल तिवारी हत्याकांड में अमरनाथ को किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त गड़ासा बरामदबराव में सात लाभुकों को मिली भूमि की दखल-देहानीपूर्वी चंपारण जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षणRPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामने
पटनाबिहारराज्य

नए राज्यपाल के मार्गदर्शन में बिहार राज्य विकास और जन कल्याण के पथ पर होगा अग्रसर:- डॉ दिलीप जायसवाल, उद्योग मंत्री

नए राज्यपाल के मार्गदर्शन में बिहार राज्य विकास और जन कल्याण के पथ पर होगा अग्रसर:- डॉ दिलीप जायसवाल, उद्योग मंत्री

नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) सैयद अता हसनैन की अगुआई उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने की, हवाई अड्डा पर

मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने दो मंत्रियों यथा डॉ दिलीप जायसवाल तथा सुनील कुमार को किया प्राधिकृत

रिपोर्ट अरविंद वर्मा 

पटना। बिहार के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) सैयद अता हसनैन के पटना हवाई अड्डा आगमन पर उनकी अगवाई मुख्य मंत्री नीतीश कुमार की तरफ़ से बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल एवं शिक्षा/विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा/उच्च शिक्षा विभाग मंत्री सुनील कुमार ने किया।

सनद रहे, भारत के राष्ट्रपति ने बिहार के नए राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) सैयद अता हसनैन को नियुक्त किया है।

एयर इंडिया की विमान संख्या – एo आईo- 2523 द्वारा पटना पहुंचे, जिनका हवाई अड्डा के स्टेट हैंगर में उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल तथा मंत्री सुनील कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया।

प्रोटोकॉल हस्तक के अध्याय – 12 के अनुसार मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल की अगवाई के लिए दो मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल और सुनील कुमार को प्राधिकृत किया था।

पटना आगमन पर बिहार के नवनियुक्त महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैय्यद अता हसनैन का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

मौके पर उपस्थित मीडिया से उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा नए राज्यपाल महोदय का गौरवपूर्ण सैन्य अनुभव, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण निश्चित ही बिहार के प्रशासनिक और सामाजिक जीवन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

आगे उन्होंने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि नए राज्यपाल महोदय के मार्गदर्शन में राज्य सुशासन, विकास और जनकल्याण के पथ पर और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ेगा।

Check Also
Close