[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

RPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

झाझा में शिक्षक का अपहरण, रसोइया को रास्ते में छोड़ा; बाइक बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी

झाझा में शिक्षक का अपहरण, रसोइया को रास्ते में छोड़ा; बाइक बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

झाझा (जमुई): झाझा थाना क्षेत्र में विद्यालय से लौट रहे एक शिक्षक के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना मानिकथाम बखौरी भदवरिया क्षेत्र की बताई जा रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

अपहृत शिक्षक

जानकारी के अनुसार, आधा दर्जन अज्ञात अपराधियों ने शिक्षक और आंगनवाड़ी रसोइया किरण देवी को जबरन अपने साथ ले लिया।

कुछ दूरी पर अपराधियों ने रसोइया को छोड़ दिया, जबकि शिक्षक को अपने साथ ले गए। घटनास्थल के पास ही शिक्षक की हीरो पैशन प्रो बाइक (संख्या JH-15K-7666) सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली है।

अपह्त रसोइया

अपहृत शिक्षक की पहचान बांका जिले के उम विद्यालय हरदिया में पदस्थापित शिक्षक कालेश्वर दास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे देवघर में रहते हैं और प्रतिदिन ट्रेन से देवघर से आकर नारंगजो स्टेशन पर उतरने के बाद बाइक से स्कूल जाते थे।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ आसपास के इलाकों में देर शाम तक शिक्षक की बरामदगी को लेकर छापेमारी में जुटे रहे।

वहीं एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है और क्षेत्र में लगातार छानबीन की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Check Also
Close