[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सोनो पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब निर्माण कर रहे कई भट्ठियों को किया ध्वस्त, सात क्विंटल जबरा महुआ विनष्ट, सात व्यक्ति गिरफ्तारजमुई सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की उच्चस्तरीय बैठक संपन्नसकलडीहा बार एसोसिएशन विवाद का अंत: अशोक यादव अध्यक्ष घोषित, बार काउंसिल ने दी मान्यताकोटवा PHC में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल….चोरी के मोटरसाईकिल गिरोह का खुलासाः-03 अभियुक्त गिरफ्तार…अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लोगों को दिलाई गई शपथनीतीश नेतृत्व का बड़ा फैसला: श्रवण कुमार को सौंपी गई जदयू विधायक दल की कमाननक्सलियों द्वारा बनाए गए अवैध स्मारक को किया गया ध्वस्त ढाका बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त, सुबह 8 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध!बिना नेता के कमरे में गयी 90% प्रतिशत महिला राजनीति में एंट्री नहीं कर सकती’, पप्पू यादव का विवादित ब्यान, महिला आयोग ने भेजा नोटिस
अरवलबिहारराज्य

अरवल जिला अधिकारी द्वारा किया गया नवनिर्मित पशुपालन कार्यालय भवन का निरीक्षण

अरवल जिला अधिकारी द्वारा किया गया नवनिर्मित पशुपालन कार्यालय भवन का निरीक्षण

 दिनांक 12 मार्च, 2026 को जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती अमृषा बैंस के द्वारा गांधी मैदान स्थित नवनिर्मित पशुपालन कार्यालय भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने भवन की संरचना, निर्माण की गुणवत्ता तथा उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने भवन निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवनिर्मित कार्यालय भवन में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं जैसे विद्युत व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, फर्नीचर एवं अन्य कार्यालयीन व्यवस्थाओं को शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि पशुपालन विभाग के कार्यों का संचालन सुचारु रूप से प्रारंभ किया जा सके।

उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग किसानों एवं पशुपालकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग है तथा इस कार्यालय के क्रियाशील होने से जिले के पशुपालकों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

जिला पदाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने तथा शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक पशुपालकों तक पहुंचाई जाए, जिससे वे इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त श्री शैलेश कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close