[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

श्री श्री 1008 महामृत्युंजय महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में..नीतीश कुमार ने जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, 2025-28 कार्यकाल के लिए मजबूत दावेदारीहिंदू नववर्ष पर आकर्षक झांकी के साथ पथ संचलन कार्यक्रम संपन्नसोनो पुलिस ने एक अभियुक्त एवं दो शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जमुई मेजरगंज में दिनदहाड़े 3.5 लाख की लूट, हथियार के बल पर वारदात से दहशतएक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…
पटनाबिहारराज्य

हिंदू नववर्ष पर आकर्षक झांकी के साथ पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न

हिंदू नववर्ष पर आकर्षक झांकी के साथ पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्ट चारोधाम मिश्रा 

पटना (बिहार )राजधानी पटना के एजी कालोनी स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम, माता सीता, रामभक्त हनुमान,लक्ष्मण एवं भारत माता की आकर्षक झांकी के साथ पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम झांकी के रूप में विराजमान सभी के समक्ष काफी संख्या में मातृ-शक्तियों की उपस्थिति में भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में आरती कराया गया। आरती के पश्चात् पथ संचलन कार्यक्रम में बच्चों द्वारा ‘हिंदू नववर्ष मंगलमय हो ‘ के गगनभेदी नारों के साथ वातावरण गुंजायमान रहा।

पर संचलन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री राम इकबाल शर्मा जी एवं श्री राजेश कुमार जी के सौजन्य से सभी बच्चों को शर्बत पिलाया गया एवं जलपान कराया गया।

रास्ते में कई स्थानों पर अनेक छतों के उपर से पर संचलन कर रहे बच्चों पर पुष्प वर्षा किया गया। बच्चों का उत्साह उस समय बढ़ गया जब समाज के महानुभावों द्वारा कहीं सेव, कहीं लस्सी, कहीं बिस्कुट तो कहीं संतरा का वितरण किया गया।

पथ संचलन कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम सभा के रूप में तब्दील हो गया जहां समाजसेवी सह मार्गदर्शक श्री पप्पू कुमार जी ने हिंदू नववर्ष की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का साक्षी बन रहे हैं।

यह हिंदू नववर्ष तर्क के कसौटी पर खरा उतरता है। वहीं आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेविका, राष्ट्र सेविका समिति, दक्षिण बिहार प्रांत की सह कार्यवाहिका एवं आर.सी.सेंट्रल स्कूल, एजी कालोनी पटना की मार्गदर्शिका श्रीमती निवेदिता सिन्हा दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘ विदेशी वर्ष पर कैसा हर्ष, आईए मनायें भारतीय नववर्ष ‘-अपना यह हिंदू नववर्ष इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक पूज्य केशव बलिराम हेडगेवार जी की जन्म जयंती, चैत्र नवरात्र का शुभारंभ, स्वामी विवेकानंद जी द्वारा आर्य समाज की स्थापना,संत झूलेलाल जी की जयंती,राजा विक्रमादित्य द्वारा विक्रम संवत की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक विषय जुड़े हुए हैं।

आगत अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार मिश्र ने कराया जबकि कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती अमृता सिन्हा जी ने किया। आभार ज्ञापन करते हुए शिक्षिका श्रीमती गुंजा सिंह जी ने कहा कि आप सब महानुभावों की उपस्थिति से हम विद्यालय परिवार ऊर्जान्वित तो हो ही रहे हैं साथ ही साथ गौरवान्वित भी हो रहे हैं।

इस अवसर पर श्री शिव कुमार साहू , श्रीमती ज्योति कुमारी, श्रीमती सविता कुमारी, श्रीमती निशा कुमारी, सुश्री दीक्षा कुमारी, सुश्री ऋचा कुमारी, श्रीमती चंचला कुमारी, श्रीमती सोनी कुमारी,सूरज कुमार, ऋतिक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Check Also
Close