[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

माहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
अरवलबिहारराज्य

नीतीश कुमार ने जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, 2025-28 कार्यकाल के लिए मजबूत दावेदारी

नीतीश कुमार ने जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, 2025-28 कार्यकाल के लिए मजबूत दावेदारी

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल: अकल्पनीय को संभव बनाने वाला नेतृत्व—21 साल का विश्वास, 202 सीटों की ऐतिहासिक जीत और विकास की पहचान: नीतीश कुमार

जनता दल (यू.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 19 मार्च को बिहार के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय (7, जंतर-मंतर रोड) में अपना नामांकन दाखिल किया। यह नामांकन जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा द्वारा औपचारिक रूप से प्रस्तुत किया गया, जो पार्टी के भीतर सर्वसम्मति, अटूट विश्वास और मजबूत नेतृत्व का स्पष्ट संकेत है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद दिलेश्वर कामत, सांसद खीरू महतो, सांसद रामप्रीत मंडल, सांसद आलोक कुमार सुमन, सांसद सुनील कुमार, सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा, विधान पार्षद संजय गांधी, विधान पार्षद खालिद अनवर, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह, राष्ट्रीय सचिव निसार अहमद एवं रामकुमार शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसने इस अवसर को संगठनात्मक एकजुटता के ऐतिहासिक क्षण में बदल दिया।

यह नामांकन सिर्फ एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि 21 वर्षों के सफल, स्थिर और जनकल्याणकारी नेतृत्व की पुनः पुष्टि है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक परिवर्तन देखे हैं, जिसकी चर्चा आज पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी हो रही है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नीतीश कुमार ने पार्टी को न केवल वैचारिक मजबूती दी, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त और प्रभावी बनाया। उनके कुशल नेतृत्व में ही एनडीए ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि बिहार की जनता का विश्वास आज भी नीतीश कुमार के नेतृत्व, उनकी नीतियों और उनके विजन पर अटूट है। पिछले 21 वर्षों में एनडीए सरकार के रूप में बिहार ने जो प्रगति की है, वह “असंभव को संभव” और “अकल्पनीय को साकार” करने का जीवंत उदाहरण बन चुकी है।

आने वाले समय में भी नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में जदयू संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा विकास और सामाजिक समरसता के पथ पर बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य जारी रहेगा।

चांद मलिक

जदयू नेता सह सदस्य, जिला 20 सूत्री, अरवल (बिहार सरकार)

Check Also
Close