[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अंचल अधिकारियों की हड़ताल के बीच राजस्व कार्यों के निष्पादन हेतु जमुई जिलाधिकारी की विशेष पहलकई कांडों के वांछित अपराधी जानकी यादव गिरफ्तार, वर्षों से चल रहा था फरारश्री श्री 1008 महामृत्युंजय महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में..नीतीश कुमार ने जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, 2025-28 कार्यकाल के लिए मजबूत दावेदारीहिंदू नववर्ष पर आकर्षक झांकी के साथ पथ संचलन कार्यक्रम संपन्नसोनो पुलिस ने एक अभियुक्त एवं दो शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जमुई मेजरगंज में दिनदहाड़े 3.5 लाख की लूट, हथियार के बल पर वारदात से दहशतएक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादन
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

कई कांडों के वांछित अपराधी जानकी यादव गिरफ्तार, वर्षों से चल रहा था फरार

कई कांडों के वांछित अपराधी जानकी यादव गिरफ्तार, वर्षों से चल रहा था फरार

खैरा SSB के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह एवं चरका पत्थर के थाना अध्यक्ष रणजीत कुमार को मिली बड़ी सफलता।

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई: गुप्त सूचना के आधार पर की गई संयुक्त कार्यवाई में सशस्त्र सीमा बल और पुलिस को वांछित अपराधी जानकी यादव को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध सोनो थाना कांड संख्या 78/14 दिनांक 11/05/2014, धारा 147, 148, 149,427,353,379,384, 121(A) IPC, एवं 16,17,18,19,20,21,22 यू.ए.पी. (UAP) एक्ट दर्ज हैं।

16 वीं सशस्त्र सीमा बल के ‘सी’ समवाय, चरकापत्थर (जमुई) कैम्प के पूर्व व दक्षिण दिशा की ओर दूरी लगभग 14 कि.मी. पर स्थित ग्राम दुधनिया के वांछित अपराधी जानकी यादव को पुलिस काफी दिनों से तलाश रही थी।

गुप्त सूचना के आधार पर खबर मिली थी कि दिनांक 20.03.2026 को जानकी यादव अपने परिवार से मिलने दुधनिया गाँव आया हुआ है।

इस सूचना के आधार पर 16वीं सशस्त्र सीमा बल,खैरा जमुई (बिहार) के कार्यवाहक कमांडेंट ,शैलेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार निरीक्षक/सामान्य रोहित कुमार सिंह के अगुवाई में सशस्त्र सीमा बल व चरकापत्थर पुलिस के जवानों की त्वरित सयुंक्त कार्यवाही एवं टीम गठित कर बताये गए स्थान की ओर समय लगभग 1140 बजे रवाना हुए, बताये गए स्थान को घेर कर तलाशी/रेड अभियान चलाया गया।

इसी बीच एक व्यक्ति फोर्स/पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया तभी SSB जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया ।प्रारंभिक पूछताछ में संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम जानकी यादव पिता स्वर्गीय लखन यादव यादव बताया ।

Check Also
Close