[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

जमुई की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महाकुम्भ ही है जुम्भिकग्राम:- विकासजब से DM नवीन की शराब तस्कर पर हुई है निगेहवानी, शराब माफिया हो रहें हैं पानी पानी?जमुई पुलिस की चौकसी, तत्परता से एवं लड़कियों की हिम्मत और शायद ईश्वर की कृपा से बची तीन लड़कियों की…डिएम साहब देख लीजिए तहसील का नौटंकी कौन करेगा भरोसा फरियादी दौड़ते दौड़ते फरियादियों का एवं पीड़ितों का हो रहा है काफी नुकसानी भरोसा उठ गया तहसील प्रशासन के अधिकारियों पर करते हैं मनमानी सोते हैं पंखे के सरकारी दफ्तरों के खटिया पर…नपुंसक हैं SDM दिव्या ओझा के पति SDM अनुपम मिश्रा, FIR में पिता ने लगाया दहेज उत्पीड़न का भी आरोपउन्नत बिहार और उज्ज्वल बिहार” के संकल्प के साथ जमुई में बिहार की धूम।अंचल अधिकारियों की हड़ताल के बीच राजस्व कार्यों के निष्पादन हेतु जमुई जिलाधिकारी की विशेष पहलकई कांडों के वांछित अपराधी जानकी यादव गिरफ्तार, वर्षों से चल रहा था फरारश्री श्री 1008 महामृत्युंजय महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में..नीतीश कुमार ने जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, 2025-28 कार्यकाल के लिए मजबूत दावेदारी
जमुईबिहारराज्य

जब से DM नवीन की शराब तस्कर पर हुई है निगेहवानी, शराब माफिया हो रहें हैं पानी पानी?

जब से DM नवीन की शराब तस्कर पर हुई है निगेहवानी, शराब माफिया हो रहें हैं पानी पानी?

जमुई प्रशासन को मिली बड़ी सफलता: 1513 बोतल विदेशी शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

धनबाद से समस्तीपुर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप

जमुई DM नवीन और पुलिस कप्तान विश्वजीत दयाल की जोड़ी हो रही है हिट

शराब तस्करों को पकड़ने के साथ साथ अन्य मामलों पर भी है फिट

लक्जरी गाड़ी और शराब तस्करी की है दोस्ती है बहुत पुरानी?

हमने खबरों के माध्यम से कई बार बात चाही समझानी, लेकिन शराब तस्कर ने हमारी बात नहीं मानी? अब तो पड़ेगी जेल की हवा खानी?

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई: बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जमुई जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिला उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद की है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस विशेष छापेमारी के दौरान दो लग्जरी कारों को रोका गया, जिनकी तलाशी लेने पर कुल 1513 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की गईं। मापी करने पर जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 625 लीटर पाई गई है।

यह शराब तस्करों द्वारा झारखंड के धनबाद से बिहार के समस्तीपुर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से 4 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है और तस्करी में प्रयुक्त दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।

जिले में शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध मिल रही यह सफलता जिला प्रशासन की सुनियोजित रणनीति का परिणाम है। जमुई के जिला पदाधिकारी, नवीन (भा.प्र.से.) और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ( भा.पु.से) की संयुक्त अध्यक्षता में NCORD (Narco Coordination Centre) की नियमित रूप से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

इन बैठकों के माध्यम से सूचना तंत्र को मजबूत करने और पुलिस बल के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया जाता है।

जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं इन अभियानों की निगरानी कर रहे हैं, जिसका सीधा असर ज़मीनी स्तर पर अवैध व्यापार के विरुद्ध की जा रही कड़ी कार्रवाई के रूप में दिख रहा है।

जिला प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि जिले में अवैध शराब और किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की तस्करी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि तस्करी के इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

आने वाले समय में जिले की सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान को और अधिक सघन बनाने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया है।

Check Also
Close