
जमुई की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महाकुम्भ ही है जुम्भिकग्राम:- विकास
जुम्भिकग्राम महोत्सव युवाओं के लिए प्रेरणा
जूम्भिकग्राम महोत्सव 5.0 का हुआ सिमेरिया मे भव्य शुभारंभ
गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति.मे फीता काट एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया उद्घाटन
जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
जमुई | 25 मार्च 2026 महादेव सिमरिया में आयोजित “जूम्भिकग्राम महोत्सव 5.0” का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में मे हुआ संपन्न । उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।
समारोह में प्रमुख रूप से भाजपा नेता व संस्थापक श्री विकास सिंह, श्री महेश राम एवं पूर्व थाना अध्यक्ष श्री अजय सिंह उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किये ।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के पारंपरिक स्वागत से हुई, जहां स्थानीय बैंड दल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया, जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत एवं नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर श्री विकास सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “जूम्भिकग्राम महोत्सव जैसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करते हैं। इससे बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है तथा समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए।”
आयोजन समिति के अनुसार, महोत्सव के दौरान क्रिकेट, कबड्डी सहित विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 20 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
इस भव्य आयोजन मे भाजपा नेता त्रिपुरारी सिंह, नरेन्द्र सिंह, मनोहर सिंह सहित आयोजन समिति के सदस्य श्री राजकुमार उर्फ़ बिट्टू सिंह, प्रभाकर सिंह, मो दानिश, विजय पासवान, रवि भगत, राजीव भगत,राजाराम सिंह, प्रताप जी, राहुल कुमार, सहित दर्जनों युवा बढ़ चढ़ कर महोत्सव को सफल बनाये।




















