[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमत एवं भारी किल्लत के विरोध में कांग्रेस कमेटी घोड़ासहन ने फूंका प्रधानमंत्री एवं पेट्रोलियम मंत्री का पुतलागैस डिलेवरी का करंट अपडेट एवं DM जमुई का दिशा निर्देश क्या है? भारतमाला परियोजना (चोरमा-बैरगनिया पथ) अंतर्गत ढाका से लेकर फुलवरिया घाट तक लंबित निर्माण कार्य का हुआ निरीक्षणनालंदा मंदिर हादसे में प्रशासन हरकत में.. 20 पर FIR, चार गिरफ्तार, थानाध्यक्ष निलंबित…..परीक्षा परिणाम छात्रों के जीवन में एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक क्षण होता है:- निवेदिता सिन्हाखाद कालाबाजारी के ख़िलाफ़ मोतिहारी डीएम एक्टिव, जिले के सभी दुकान का जांच एवं…राज्य में 9वीं रैंक लाकर पल्लवी पांडेय ने बढ़ाया मान, ज्ञान गंगा कोचिंग में हुआ सम्मानहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सदस्यता अभियान का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमनमैट्रिक परीक्षा में खुशबू ने 463 अंक लाकर बढ़ाया मान, लोगों ने दी बधाईअवैध खनन कर ले जा रहे एक ट्रेक्टर व एक बाइक जप्त, चालक सहित ( लाईनर ) बालु चोर गिरफ्तार
जमुईबिहारराज्य

गैस डिलेवरी का करंट अपडेट एवं DM जमुई का दिशा निर्देश क्या है? 

गैस डिलेवरी का करंट अपडेट एवं DM जमुई का दिशा निर्देश क्या है?

जमुई जिला पदाधिकारी (DM) नवीन,ने तमाम अधिकारियों के साथ लगातार कर रहें हैं बैठक।

LPG ( गैस) से संबंधित सुविधाओं पर दिए कई निर्देश।

काला बाजारी करने वाली गैस एजैंसी पर होंगी सख्त कार्रवाई।

जिले में गैस का पर्याप्त भण्डार है किसी को पैनिक होने की जरूरत नहीं।DM जमुई।

बेवजह किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं। गैस की आपूर्ति जारी है।

गैस का भंडारण किसी को नहीं करना है, कोई भी भ्रामक अफवाह नहीं फैलाएं। न ही कोई अफवाह पर ध्यान दें।

गैस एजेंसियां अपने स्टॉफ की बढ़ोत्तरी कर के आमजन को मदद करें।

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जीविका दीदियों को मिला होम वर्क….

जमुई: DM ने आपूर्ति सेवाओं हेतु गठित विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा कर निरंतर निगरानी और तत्परता से शिकायतों और समस्याओं के समाधान पर दिया जोर।

जमुई: जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति श्रृंखला को निर्बाध बनाए रखने तथा वर्तमान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच निगरानी तंत्र को और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी नवीन ( भा. प्र.से.) ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में एक समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान आपूर्ति सेवाओं हेतु गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय, नोडल एवं सहायक नोडल पदाधिकारियों के साथ वस्तुस्थिति की गहन समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में प्रशासन की कार्यकुशलता और संवेदनशीलता ही इससे जुड़ी समस्याओं का वास्तविक समाधान साबित होगी।

उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से आपूर्ति श्रृंखला के किसी भी स्तर पर आने वाली सूक्ष्म व्याधान का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने पर बल दिया, और कहा कि समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही आम नागरिकों के मन में व्याप्त किसी भी प्रकार के संशय, भय अथवा असुरक्षा के भाव को कम करने का एकमात्र विकल्प है।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने शैक्षणिक संस्थानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ईंधन की उपलब्धता पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को निरंतर अनुश्रवण करने का आदेश दिए।

उन्होंने डीपीएम जीविका को निर्देशित किया कि वे जिले में संचालित ‘दीदी की रसोई’ में एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित गतिरोधों को अविलंब चिन्हित करें और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर वहां निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें।

इसी क्रम में, सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय एवं जिले के समस्त राजकीय छात्रावासों में ईंधन की निर्बाध आपूर्ति हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी को अंतर-विभागीय समन्वय के माध्यम से समस्त बाधाओं को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया गया।

उपभोक्ताओं को त्वरित राहत पहुँचाने की दिशा में जिला पदाधिकारी ने एक व्यापक कार्ययोजना के क्रियान्वयन पर बल देते हुए गैस एजेंसियों को बैकलॉग कम करने हेतु अतिरिक्त मानव बल की तैनाती सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

इसके लिए वितरण प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाने के लिए उन्होंने स्थानीय स्तर पर कार्यरत टोला सेवकों, आंगनवाड़ी सेविकाओं, जीविका दीदियों और अन्य कर्मियों के सक्रिय सहयोग लेने की रूपरेखा तैयार करने हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को आदेशित किया।

प्रशासनिक नियंत्रण को और अधिक सख्त करते हुए जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी को अपने संपूर्ण आसूचना तंत्र को सक्रिय करने का निर्देश दिया ताकि धरातल की वास्तविक स्थिति का सूक्ष्म आकलन किया जा सके। साथ ही गठित धावा दलों के क्रियाशीलता के निगरानी करने और लापरवाही बरतने पर करवाई का आदेश दिया।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट आदेशित किया कि आपूर्ति सेवाओं में शिथिलता बरतने, कृत्रिम अभाव पैदा करने अथवा कालाबाजारी में संलिप्त पाए जाने वाले वितरकों एवं एजेंसियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

साथ ही, जिला कृषि पदाधिकारी को खाद्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता का सटीक प्रतिवेदन साझा करने का आदेश दिया गया।

इस अवसर पर जिला प्रशासन जमुई ने समस्त जिलेवासियों से विनम्र अपील की है कि जिले में एलपीजी गैस एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूर्णतः सुचारू है। अतः नागरिक किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक न हों।

एक सजग नागरिक के रूप में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी की सूचना तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष में अधिष्ठापित 06345-222001 तथा अनुमंडल कंट्रोल रूम -06345-222006 पर दें, जिला प्रशासन किसी भी समस्या के त्वरित समाधान हेतु सदैव तत्पर है।

Check Also
Close