LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमत एवं भारी किल्लत के विरोध में कांग्रेस कमेटी घोड़ासहन ने फूंका प्रधानमंत्री एवं पेट्रोलियम मंत्री का पुतला

LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमत एवं भारी किल्लत के विरोध में कांग्रेस कमेटी घोड़ासहन ने फूंका प्रधानमंत्री एवं पेट्रोलियम मंत्री का पुतला
रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज दिनांक 02 अप्रैल 2026 को प्रखंड कांग्रेस कमेटी घोड़ासहन के अध्यक्ष बृजमोहन सिंह के नेतृत्व में रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों एवं भारी किल्लत के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया तथा रामाशीष सिंह चौक, श्रीपुर, घोड़ासहन पर प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi एवं पेट्रोलियम मंत्री श्री Hardeep Singh Puri का पुतला दहन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी Abhijit Singh Chauhan उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में जोर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति पूरी तरह विफल और चरमराई हुई है, जिसका परिणाम आज देश में गैस की किल्लत, काला बाजारी तथा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अस्थिरता के रूप में सामने आ रहा है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी के बावजूद आम जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि पेट्रोल पंप मालिकों द्वारा कीमतों में अपेक्षित कमी नहीं की जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि ईरान एवं खाड़ी देशों के साथ भारत के संबंध ऐतिहासिक रूप से मजबूत रहे हैं, लेकिन वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण इन संबंधों में कमजोरी आई है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि युद्ध किसी भी परिस्थिति में अंतिम विकल्प नहीं हो सकता, वार्ता ही समाधान का सर्वोत्तम मार्ग है। युद्ध की स्थिति में सबसे अधिक कष्ट आम जनता को ही उठाना पड़ता है, इसलिए सरकारों को संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना चाहिए।
उन्होंने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह सरकार केवल आत्मप्रशंसा में लिप्त है और इसकी नीतियाँ जमीनी स्तर पर पूरी तरह विफल साबित हो रही हैं। सरकार को अपनी विदेश एवं घरेलू नीतियों में व्यापक सुधार लाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव बिंदेश्वरी सिंह की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही प्रखंड के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जिनमें मुख्य रूप से…
बाबू नंद सिंह, लखन प्रसाद, आशीष कुमार, अमन आलम, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, नितेश्वर कुमार, सुधीर कुमार सिंह, पियूष रंजन यादवाल, मोहन राय, गौरी शर्मा, विकास कुमार, राज मंगल सिंह, सनी कुमार, दिपेंद्र सिंह, रामचंदर बाबू, नरेश राम, दीपक पासवान एवं आशीष पटेल शामिल रहे।
साथ ही घोड़ासहन प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सादर,
प्रखंड कांग्रेस कमेटी
घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण




















